रूसी कंपनी ने पाकिस्‍तान को दिए MI 171-e हेलीकॉप्टर

पाकिस्तान को इस साल दूसरी बार इस तरह का हेलीकॉप्टर मिला है, जो इस्लामाबाद और मास्को के बीच बढ़ते संबंधों के संकेत देता है. मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई.

Advertisement
पाकिस्तान को इस साल दूसरी बार इस तरह का हेलीकॉप्टर मिला है पाकिस्तान को इस साल दूसरी बार इस तरह का हेलीकॉप्टर मिला है

साद बिन उमर

  • मास्को,
  • 24 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 6:23 AM IST

पाकिस्तान को एक रूसी निर्मित एमआई 171-ई असैन्य हेलीकॉप्टर प्राप्त हुआ है. पाकिस्तान को इस साल दूसरी बार इस तरह का हेलीकॉप्टर मिला है, जो इस्लामाबाद और मास्को के बीच बढ़ते संबंधों के संकेत देता है. मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई.

एमआई 171, एमआई 17 सैन्य मालवाहक हेलीकॉप्टर का असैन्य संस्करण है जो पाकिस्तानी सेना को पहले से सेवाएं दे रहा है. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत ने दूसरे हेलीकॉप्टर का आर्डर दिया था.

Advertisement

की 'तास' समाचार एजेंसी ने रूसी हेलीकॉप्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंद्रेई बोगिनस्की के हवाले से कहा कि उन्हें भरोसा है कि किसी मिशन में तैनात किए जाने पर एमआई 171-ई शानदार सेवाएं देगा, चाहे उसे किसी भी अभियान में लगाया जाए. चिकित्सा आपातकाल में हेलीकॉप्टर को एंबुलेंस के रूप में प्रयोग किया जा सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »