रूस ने तबाह किए यूक्रेन के दो MiG-29 विमान, जवाब में जेलेंस्की की सेना ने रूसी सैन्य कारखाने पर दागी मिसाइल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा भीषण युद्ध अब हवाई हमलों के एक नए और खतरनाक दौर में पहुंच गया है, जहां एक तरफ रूसी सेना ने ड्रोन हमले में यूक्रेन के दो फाइटर जेट उड़ा दिए हैं. वहींं, जवाब में यूक्रेन ने रूस के मिसाइल और तोपखाना बनाने वाले कारखाने को निशाना बनाया है.

Advertisement
रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस का यूक्रेन पर ड्रोन अटैक. (File photo: ITG) रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस का यूक्रेन पर ड्रोन अटैक. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष दिन-व-दिन भीषण होता जा रहा है. इसी बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया कि उसके बलों ने दक्षिणी यूक्रेन में एक एयरबेस पर यूक्रेनी वायुसेना के दो MiG-29 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए. वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने रूस के वोल्गोग्राद में एक महत्वपूर्ण सैन्य सुविधा पर मिसाइल हमला किया है.

शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने दक्षिणी यूक्रेन में निकोलेव शहर के पास वोज़्नेसेंस्क एयरफील्ड पर यूक्रेनी वायु सेना के दो MiG-29 लड़ाकू विमानों को नष्ट करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया.

रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, वोज्नेसेंस्क एयरफील्ड पर किए गए सटीक ड्रोन हमले के वक्त एक मिग-29 लड़ाकू विमान बंकर के बाहर खुले टारमैक पर खड़ा था, जबकि दूसरा फाइटर जेट बंकर के अंदर रीफ्यूलिंग (ईंधन भरने) की प्रक्रिया में था. मंत्रालय ने इस पूरी तबाही का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें हमले से पहले रनवे पर खड़ा विमान और ड्रोन स्ट्राइक के बाद वहां धधकती हुई भीषण आग साफ दिखाई दे रही है.

दूसरी तरफ राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी हमले के तुरंत बाद मोर्चा संभालते हुए सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया कि उनकी सेना ने रूस के वोल्गोग्राद स्थित टायटन-बैरिकाडी सैन्य प्रतिष्ठान को 'फ्लेमिंगो' मिसाइलों से निशाना बनाया है. इस सफल स्ट्राइक के बाद रूसी रक्षा संयंत्र के पूरे कैंपस में भयंकर आग लग गई है, जिसने पुतिन की सेना को तगड़ा झटका दिया है.

जेलेंस्की ने बताया कि जिस टायटन-बैरिकाडी उद्यम पर मिसाइलें दागी गई हैं, वह एक बहुत बड़ा औद्योगिक परिसर है. इसी कारखाने में रूस उन तोपखाना सिस्टम और विशेष सैन्य उपकरणों का निर्माण करता है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ चल रहे हमलों में किया जाता है. राष्ट्रपति ने साफ शब्दों में कहा कि इस कार्रवाई के जरिए यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपने लंबी दूरी के प्रतिबंधों के दायरे को और अधिक बढ़ा दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »