ताइवान के भयावह ट्रेन हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत, विदेश मंत्रालय ने जताया दुख

विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने ताइवान में हुए रेल हादसे पर दुख जताया है. MEA की ओर से कहा गया कि ताइवान रेल हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति  गहरी संवेदना है. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते हैं.

Advertisement
Taiwan Train Accident latest updates (फोटो-AFP Twitter) Taiwan Train Accident latest updates (फोटो-AFP Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST
  • ताइवान में हुआ भयावह रेल हादसा
  • सुरंग के अंदर पटरी से उतरी ट्रेन
  • हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत

ताइवान में हुए ट्रेन हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने ताइवान में हुए रेल हादसे पर दुख जताया है.

विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से कहा गया कि ताइवान रेल हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति  गहरी संवेदना है. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते हैं.

Advertisement


बता दें कि शुक्रवार को तेज़ रफ्तार ट्रेन सुरंग के अंदर ही पटरी से उतर गई थी. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ताइवान के ताइपाइ इलाके में हुआ ये हादसा बीते 4 दशक की सबसे भयावह घटना में से एक है.  

सुरंग के अंदर हुए इस रेल हादसे में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बताया जा रहा है कि घटनाग्रस्त हुई ट्रेम में करीब 490 यात्री सवार थे. ये ट्रेन ताइतुंग (Taitung) की ओर जा रही थी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »