ईरान के जवाबी आक्रमण से ट्रंप को लगा शॉक, बोले- सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जंग के 11वें दिन बताया है कि ईरान का जवाबी हमला उन्हें आश्चर्यचकित कर गया. क्योंकि ईरान उन देशों पर भी हमला कर रहा था जो उस पर आक्रमण नहीं कर रहे थे. ट्रंप ने कहा कि जो हिम्मत मैंने दिखाई है ऐसा दम किसी और राष्ट्रपति में नहीं था.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार बयान बदल रहे हैं. पता नहीं चल रहा कि उनका एंडगेम क्या है. (Photo: ITG) डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार बयान बदल रहे हैं. पता नहीं चल रहा कि उनका एंडगेम क्या है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से शेखी बघारी है. ईरान हमले का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा है कि किसी दूसरे प्रेसिडेंट में ऐसा करने की हिम्मत नहीं थी. मैं ऐसा कोई प्रेसिडेंट नहीं चाहता जिसमें पांच साल या दस साल में भी हिम्मत पैदा नहीं हुई हो. ट्रंप ने ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई को धमकाते हुए कहा है कि वो भी शांति से रह पाएगा. 

Advertisement

ट्रंप ने आज ही ईरान को फायर, फ्यूरी और डेथ की चेतावनी दी है. जंग के 11वें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मोजतबा खामेनेई के ईरान का सर्वोच्च नेता बनने से वो खुश नहीं हैं.

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि वे ईरान से सीधी बात कर सकते हैं. फोक्स न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह संभव है कि वे स्वयं ईरान से बात करें. 

ट्रंप ने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के नतीजे उम्मीद से कहीं ज़्यादा हैं. 

सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई...

अमेरिकी मिलिट्री एक्शन पर ईरान के जवाब के बारे में ट्रंप ने कहा कि जंग के बाद ईरान का जवाब देखकर उन्हें तब बहुत हैरानी हुई जब ईरान उन देशों पर भी हमला कर रहा था जो मुल्क ईरान पर अटैक नहीं कर रहे थे. 

Advertisement

उन्होंने कहा, "एक बात जिसने मुझे सबसे ज़्यादा हैरान किया, वह यह थी कि ईरान ने उन देशों पर हमला किया जो उन पर हमला नहीं कर रहे थे.”

ट्रंप ने आगे कहा, “जब हमने उन पर पहला हमला किया तो हमने उनकी 50% मिसाइलें खत्म कर दीं. और अगर हम ऐसा नहीं करते तो यह बहुत मुश्किल लड़ाई होती.”

ट्रंप ने इस जंग को लेकर शेखी बघारी और कहा, "किसी और प्रेसिडेंट में ऐसा करने की हिम्मत नहीं थी. मैं ऐसा कोई प्रेसिडेंट नहीं चाहता जिसमें पांच साल या दस साल में भी ऐसी हिम्मत न हो."

जंग खत्म करने पर ट्रंप का जोर

बता दें कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के खिलाफ जंग कम समय के लिए हो सकती है, लेकिन उन्होंने लड़ाई बढ़ने की संभावना को खुला रखा. लेकिन ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ग्लोबल तेल सप्लाई में रुकावट डालता है तो जंग बढ़ सकती है.

ट्रंप ने मियामी के पास अपने गोल्फ क्लब में रिपब्लिकन सांसदों से कहा, "हम कुछ बुराइयों से छुटकारा पाने के लिए मिडिल ईस्ट में एक छोटी सी सैर पर गए थे. और मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक शॉर्ट-टर्म सैर होने वाली है." कुछ घंटे बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "अगर ईरान ऐसा कुछ करता है जिससे होर्मुज स्ट्रेट में तेल का फ्लो रुक जाता है, तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज़्यादा ज़ोरदार हमला करेगा."

Advertisement

लेकिन ईरान के सरकारी मीडिया में छपी ट्रंप की बातों पर साफ तौर पर जवाब देते हुए ईरान के IRGC के एक प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा, "ईरान तय करेगा कि युद्ध कब खत्म होगा."

इस बीच ट्रंप ने वर्ल्ड ऑयल मार्केट में तेल की सप्लाई स्थिर रखने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी लंबी बात की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »