PM मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, दुनिया से मिलने वाला 32वां बड़ा अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 18 मई को तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के लिए नॉर्वे पहुंचे, जहां उन्हें नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से नवाजा गया. यह पीएम मोदी को विदेश से मिलने वाला 32वां बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

Advertisement
विदेश से मिलने वाला पीएम मोदी का यह अब तक का 32वां बड़ा ग्लोबल अवॉर्ड (Photo: X/ Pm Modi) विदेश से मिलने वाला पीएम मोदी का यह अब तक का 32वां बड़ा ग्लोबल अवॉर्ड (Photo: X/ Pm Modi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और बहुत बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. यूरोपीय देश नॉर्वे ने पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े और सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से नवाजा है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के बढ़ते दबदबे को दिखाने वाला यह पीएम मोदी को दुनिया से मिलने वाला 32वां बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. 

18 मई यानी सोमवार को पीएम मोदी नॉर्वे पहुंचे, जहां वह तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट और कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं. ओस्लो पहुंचते ही नॉर्वे सरकार ने उन्हें इस बड़े सम्मान से नवाजा. वहां की सरकार की तरफ से कहा गया कि ‘ग्रैंड क्रॉस’ रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट का सबसे ऊंचा दर्जा है, जो खास योगदान देने वाले लोगों को ही दिया जाता है.

Advertisement

सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित है और भारत-नॉर्वे की मजबूत दोस्ती को समर्पित है. यह वैश्विक प्रगति के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है.'

Honoured to receive the Grand Cross of the Royal Norwegian Order of Merit. This honour is dedicated to the people of India and is a tribute to the enduring friendship between India and Norway. It reflects our shared commitment to global progress. pic.twitter.com/bh7ucPamK4

— Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2026

दरअसल, पीएम मोदी इन दिनों 5 देशों के एक बहुत ही महत्वपूर्ण विदेशी दौरे पर हैं. इस सफर की शुरुआत शुक्रवार 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से हुई थी, जो इस वक्त ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के तनाव से जूझ रहा है. इसके बाद नीदरलैंड्स होते हुए पीएम मोदी सोमवार को तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट और द्विपक्षीय बैठक के लिए नॉर्वे पहुंचे, जहां उनका यह ऐतिहासिक स्वागत हुआ. नॉर्वे के बाद वे स्वीडन और आखिर में इटली के दौरे पर जाएंगे.

Advertisement

इस यात्रा की सबसे खास और बड़ी बात यह है कि पूरे 43 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री नॉर्वे के दौरे पर गया है. इतने लंबे समय बाद हो रहे इस दौरे को लेकर नॉर्वे में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement