बुर्ज खलीफा पर तिरंगे के साथ PM मोदी का फोटो, UAE में ऐसा हुआ स्वागत

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को यूएई पहुंच गए. वह राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक करेंगे. इस दौरान ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों पर चर्चा हो सकती है. यूएई से पहले पीएम दो दिन के लिए फ्रांस में थे.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में बुर्ज खलीफा पर लगाया फोटो पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में बुर्ज खलीफा पर लगाया फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फ्रांस की यात्रा खत्म कर यूएई पहुंच गए हैं. पीएम अबू धाबी हवाईअड्डे पर उतरे. अबू धाबी हवाई अड्डे पर क्राउन प्रिंस एचएच शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया. वहीं मोदी के स्वागत में दुबई में बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफ पर भारतीय तिरंगे के साथ मोदी की तस्वीर को दिखाया गया. उनके स्वागत में लाइट से लिखा गया- वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी.

Advertisement

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक करेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम का दोपहर करीब 2:10 बजे औपचारिक स्वागत होगा. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल वार्ता होगी. फिर दोपहर 3:20 बजे लंच होगा. इसके बाद 4:45 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे. 

जानकारी के मुताबिक पीएम बनने के बाद यूएई का यह उनका 5वां दौरा है. अगस्त 2015 को उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात की पहली यात्रा की थी. यह 34 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूएई यात्रा थी.

यूएई से इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

भारत और यूएई के बीच ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों को लेकर चर्चा हो सकती है. पीएम मोदी ने भारत से रवाना होने से पहले कहा था- मैं अपने मित्र, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलने के लिए उत्सुक हूं. हमारे दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, फिनटेक, रक्षा, सुरक्षा और मजबूत लोगों से लोगों के बीच संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं.

Advertisement

पिछले साल, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद और मैं हमारी साझेदारी के भविष्य पर एक रोडमैप पर सहमत हुए. मैं उनके साथ हमारे संबंधों को और गहरा करने के बारे में चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं. मुझे विश्वास है कि यूएई की मेरी यात्रा हमारी व्यापक रणनीतिक में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »