'मोदी दिखने में फरिश्ते जैसे, लेकिन...', पीएम की तारीफ में क्या-क्या बोले ट्रंप

G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात चर्चा में रही. ट्रंप ने मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें सख्त नेता और शानदार बातचीत करने वाला बताया. दोनों नेताओं की मुलाकात में व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

Advertisement
ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ में कहा- वो दिखने में फरिश्ते जैसे हैं. (Foto: AFP) ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ में कहा- वो दिखने में फरिश्ते जैसे हैं. (Foto: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात चर्चा का केंद्र रही. इस द्विपक्षीय बैठक में ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने मोदी को दिखने में 'फरिश्ते जैसा' बताया, लेकिन व्यापारिक समझौतों के मामले में एक बेहद 'सख्त कारोबारी' भी करार दिया. दोनों नेताओं के बीच पुरानी दोस्ती की झलक इस मुलाकात में साफ दिखाई दी.

Advertisement

यह वही डोनाल्ड ट्रंप हैं जिन्होंने कुछ समय पहले भारत को डूबती हुई अर्थव्यवस्था कहा था और इसे 'नरक जैसी जगह' (हेलहोल) तक बता दिया था. हालांकि, इस नई मुलाकात में उन्होंने पुरानी कड़वाहट को भुलाकर पीएम मोदी पर तारीफों की बौछार कर दी. दोनों नेताओं के बीच दिखी इस करीबी ने एक बार फिर पुराने 'हाउडी मोदी' और 'नमस्ते ट्रंप' के दिनों की याद ताजा कर दी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पीएम मोदी का भोला-भाला चेहरा लोगों को चकमा दे देता है. ट्रंप बोले, "आप इस आदमी को देखिए, ये बहुत खूबसूरत दिखते हैं, बिल्कुल किसी फरिश्ते की तरह. हालांकि, इनके सीधेपन को कमजोरी मत समझना, ये बातचीत के मामले में उतने ही 'किलर' हैं. ये बहुत सख्त व्यापारी (टफ ट्रेडर) हैं." ट्रंप की यह बात सुनकर पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

Advertisement

'जब तक मोदी पीएम हैं, भारत पर हमला हुआ तो साथ खड़े होंगे'

द्विपक्षीय बैठक के बाद हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को अपना बेहद खास दोस्त बताया. ट्रंप ने दोस्ती निभाते हुए मंच से साफ कहा, "जब तक मोदी प्रधानमंत्री हैं, अगर कोई भारत पर हमला करता है, तो हम वहां उनके साथ खड़े होंगे." कूटनीतिक गलियारों में ट्रंप के इस कड़े बयान को सीधे तौर पर इसे सीधे तौर पर पाकिस्तान के लिए एक बड़ा इशारा माना जा रहा है. यह बात इसलिए भी अहम है, क्योंकि सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा दोनों देशों के लिए हमेशा से बड़ा रहा है.

मुलाकात के दौरान सिर्फ दोस्ती ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के काम की बात भी हुई. व्यापार समझौते को लेकर अटकी हुई बातचीत पर ट्रंप ने बेहद सकारात्मक संकेत दिए. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका अब इस बड़ी ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. बता दें कि यह वही समझौता है जो पिछले कुछ महीनों से लंबित था, लेकिन अब इस मुलाकात के बाद जल्द ही इसके पूरे होने की उम्मीद बढ़ गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »