चेक पोस्ट पर उड़ा दी बारूद से भरी गाड़ी, पाकिस्तान में विद्रोहियों के हमले में 11 जवानों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर से हमलावरों ने पाकिस्तानी सेना पर हमला किया है. इस हमले में पाकिस्तान के 11 पुलिसकर्मी मारे गए हैं. पाकिस्तान ने एक बार फिर से बेशर्मी दिखाते हुए भारत का नाम लाने की कोशिश की की है.

Advertisement
आतंकी हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत (File Photo: ITG) आतंकी हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है. इस हमले में पाकिस्तान पुलिस के 11 जवान मारे गए हैं. ये हमला बाजौर में हुआ है. पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को बताया कि उत्तर-पश्चिमी इलाके बाजौर में हुए एक आतंकवादी हमले में ग्यारह जवानों की मौत हो गई. सेना ने बताया कि इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं. 

Advertisement

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, “16 फरवरी को बाजौर जिले में सिक्योरिटी फोर्स और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के जॉइंट चेक पोस्ट पर फितना अल ख्वारिज से जुड़े ख्वारिज ने कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कोशिश की.”

पाकिस्तानी सेना ने इस हमले में फिर एक बार भारत का नाम लाने की बेशर्म कोशिश की. 

पाकिस्तान का दावा है कि इस हमले में 12 हमलावर भी मारे गए हैं. 

ISPR ने कहा कि हमलावरों ने अपनी हताशा में विस्फोटक से भरी गाड़ी को दीवार से टकरा दिया. धमाके के असर से चेक पोस्ट पर इंफ्रास्ट्रक्चर गिर गया, जिसकी 11 सुरक्षाबलों की मौत हो गई. 

ISPR ने बताया कि धमाके का असर इलाके की रिहायशी इमारतों पर भी पड़ा. इसमें एक मासूम लड़की की मौत हो गई.

ISPR ने कहा कि महिलाओं और बच्चों समेत सात और लोग घायल हो गए. 

Advertisement

डॉन के अनुसार इलाके में पाकिस्तान सेना सैनिटाइजेशन ऑपरेशन चला रही है. 

पाकिस्तान के सिक्योरिटी फोर्स और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां ​​“अज़्म-ए-इस्तेहकम” विजन के तहत लगातार काउंटर टेररिज्म कैंपेन चला रही हैं, ताकि देश से विदेश से स्पॉन्सर्ड और सपोर्टेड टेररिज्म के खतरे को पूरी तेज़ी से खत्म किया जा सके.

बयान के आखिर में पाकिस्तान ने कह, "हमारे बहादुर सैनिकों और बेगुनाह नागरिकों की कुर्बानी हमारे देश की हर कीमत पर सुरक्षा करने के हमारे पक्के वादे को और मजबूत करती है."

पाकिस्तान में ये हमला तब हुआ है जब बाजौर जिले की वार मामुंड तहसील में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकवादियों के हमले में एक एडिशनल स्टेशन हाउस ऑफिसर की मौत हुई थी. 

दिसंबर 2025 में जिले में एक इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन के दौरान एक मेजर रैंक का ऑफिसर शहीद हो गया था.

पिछले साल से खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है. सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज की एनुअल सिक्योरिटी रिपोर्ट 2025 के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा में में पिछले साल हिंसा में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पाकिस्तान में मौतें 2024 में 1,620 से बढ़कर 2025 में 2,331 हो गईं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »