लखनऊ के मड़ियांव में मामूली विवाद के बाद 22 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है... फैजुल्लागंज में पड़ोसी पिता-पुत्र ने शुभम सोनी के पेट में लोहे की रॉड से हमला कर दिया... गंभीर हालत में शुभम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया... हत्या के बाद आरोपी दोबारा पीड़ित परिवार पर हमला करने पहुंचे थे... पुलिस ने सुमित वर्मा और उसके पिता मथुरा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है...आरोपियों के पास से खून से सनी लोहे की रॉड और चाकू भी बरामद हुआ है...