'भारत से शांति वार्ता चाहता हूं...' ईरान पहुंचकर बोले पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ईरान के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने कहा कि पाक भारत से हर मुद्दे पर बातचीत और शांति स्थापित करने को लेकर तैयार है. हालांकि, यह भी स्पष्ट किया कि जंग जैसे स्थिति होती है तो उसके लिए भी तैयार हैं.

Advertisement
ईरान में बोले पाक PM– भारत से बातचीत को तैयार हैं (फोटो क्रेडिट- AP) ईरान में बोले पाक PM– भारत से बातचीत को तैयार हैं (फोटो क्रेडिट- AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

पाकिस्तान ने भारत से बातचीत करने और शांति स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान में कहा कि वह भारत के साथ हर मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं, यह उल्लेख करते हुए कि उनका देश संवाद चाहता है. 

यह घटनाक्रम तब हुआ है जब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घिरा हुआ महसूस कर रहा है और भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिसके बाद पाकिस्तान को आभास हो गया है कि भारत अब पीछे नहीं हटेगा और आतंक के खिलाफ कड़ा प्रहार करेगा.

Advertisement

पाक के पीएम शहबाज शरीफ चार देशों की यात्रा पर हैं. वह 25 से 30 मई, 2025 तक तुर्की, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान का दौरा करेंगे.

भारत को बातचीत की पेशकश

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वह कश्मीर और पानी के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं. साथ ही आतंकवाद और व्यापार भी बातचीत की जा सकती है. 

उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत आक्रामक रूप अपनाता है तो वह भी जवाब देना जानते हैं. जैसा कि कुछ दिनों पहले दिया था. 

पाक पीएम ने दावा किया कि भारत के साथ चार दिन के संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई.

यह भी पढ़ें: तुर्की से मेहमाननवाजी कराने पहुंच गए शहबाज शरीफ, क्या पक रही दोनों देशों में खिचड़ी?

भारत का रुख क्या है?

Advertisement

भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए पाकिस्तान को साफ कर दिया है कि अब पाकिस्तान के साथ पीओके की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत होगी.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान और पीओके में स्थित सैन्य और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. 

पाकिस्तान को भारत द्वारा किए गए जवाबी कार्रवाई में बहुत नुकसान हुआ. जिसके बाद वह गिड़गिड़ाकर जमीनी संघर्ष को रोकने को कहा. जिसके बाद दोनों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »