ब्रिटेन में श्वेत लड़कियों को यौन अपराध का निशाना बनाते हैं PAK मूल के गिरोह: रिपोर्ट

ब्रिटिश थिंक टैंक ‘क्विलियम’ ने ब्रिटिश पाकिस्तानी लोगों को आधुनिक ब्रिटिश समाज से जोड़ने में मदद करने के लिए सरकार से बेहतर सहयोग का आह्वान किया.

Advertisement
संकेतात्मक फोटो संकेतात्मक फोटो

मोहित ग्रोवर

  • लंदन,
  • 11 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के लोगों का एक गिरोह श्वेत लड़कियों को शराब एवं मादक पदार्थों के साथ निशाना बनाकर बलात्कार एवं यौन उत्पीड़न जैसे अपराधों को अंजाम दे रहा है. एक चरमपंथ विरोधी थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ये लोग अपने एशियाई मूल के कारण ब्रिटिश समाज से जुड़ नहीं पाने की वजह से ऐसा कर रहे हैं.

Advertisement

ब्रिटिश थिंक टैंक ‘क्विलियम’ ने ब्रिटिश पाकिस्तानी लोगों को आधुनिक ब्रिटिश समाज से जोड़ने में मदद करने के लिए सरकार से बेहतर सहयोग का आह्वान किया.

‘ग्रुप बेस्ट चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन: डिजेक्टिंग ग्रुमिंग गैंग्स’ नाम की रिपोर्ट की सह लेखिका मुना आदिल ने कहा, ‘‘हमने इस सोच के साथ यह अध्ययन शुरू किया था कि हम मीडिया के उस वर्णन की सच्चाई सामने लाएंगे कि एशियाई लोग इस विशिष्ट अपराध में काफी ज्यादा शामिल हैं. लेकिन जब अंतिम संख्या सामने आयी तो हम सतर्क और निराश हो गए.''

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, ''हम दोनों (लेखकों) के लिए पाकिस्तानी मूल का होने के कारण यह मुद्दा बेहद व्यक्तिगत है और हम इस स्थिति से निराश हैं.’’ क्विलियम ने 2005 से 2017 के बीच इस तरह के 58 मामलों का जायजा लिया जिनमें264 लोगों को दोषी ठहराया गया.

Advertisement

दोषियों में से 222 लोग या 84 प्रतिशत लोग एशियाई मूल के थे और अधिकतर पाकिस्तानी मूल के थे. केवल 22 लोग अश्वेत थे और 18 श्वेत थे, दो अपराधियों के मूल की पहचान नहीं की जा सकी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »