अल्लाह के भरोसे बीमार बीवी को छोड़कर पाकिस्तान लौट रहा: नवाज शरीफ

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज की पत्नी कुलसुम नवाज इन दिनों लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं, उनको गले का कैंसर है, पिछले साल उनके इस बीमारी से ग्रसित होने का पता चला था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाया गया था.

Advertisement
नवाज अपनी पत्नी कुलसुम शरीफ के साथ (फाइल फोटो) नवाज अपनी पत्नी कुलसुम शरीफ के साथ (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

कुछ ही घंटों में जेल की सलाखों के पीछे जाने वाले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि वह अपनी बीमार बीवी को लंदन में अल्लाह के भरोसे छोड़ रहे हैं और जेल में डाले जाने या फांसी पर चढ़ाए जाने की परवाह किए बगैर पाकिस्तान लौट रहे हैं.

के लिए रवाना होने से पहले नवाज अपनी के पास लंदन में थे, लेकिन पाक में उनके और उनकी बेटी के खिलाफ एक अदालत की ओर से भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद वह अपनी बेटी मरियम के साथ अपने देश लौट रहे हैं.

Advertisement

जल्द स्वस्थ होने की दुआ

अपनी बेटी के साथ लंदन छोड़ने से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पीएमएल (एन) प्रमुख ने कहा था कि वह अपनी पत्नी को फिर से आंखें खोलते देखने की कामना करते हैं और देश से उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ करने का अनुरोध करते हैं.

की पत्नी कुलसुम नवाज इन दिनों लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं, उनको गले का कैंसर है, पिछले साल उनके इस बीमारी से ग्रसित होने का पता चला था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाया गया था.

पनामा पेपर लीक के बाद उनके खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के तीन मामलों में एक (एवेनफील्ड संपत्ति मामला) में कुछ ही दिन पहले ही एक भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है.

68 वर्षीय ने कहा कि वह जेल की परवाह किए बगैर घर लौट रहे हैं. वह इस बात को लेकर दुखी हैं कि वह अपनी बीमार पत्नी को वेंटीलेटर (जीवन रक्षक प्रणाली) पर छोड़ कर जा रहे हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मैं वोट को सम्मान देने के वादे को पूरा करने के लिए लौट रहा हूं.' पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अब नहीं रूकेंगे, चाहे उन्हें जेल में डाल दिया जाए या फांसी दे दी जाए. देश में 25 जुलाई को आम चुनाव है.

नवाज ने एवेनफील्ड मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फैसले में यह लिखा हुआ है कि उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया गया है.

दिखा न्याय का 'असली चेहरा'

उन्होंने कहा कि फैसले में यह लिखा जाना चाहिए था कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई साक्ष्य नहीं पाया जा सका. क्या ऐसा कोई पाकिस्तानी है जिसकी तीन पीढ़ियों को इस तरह की जवाबदेही का सामना करना पड़ा हो?

नवाज ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों ने एक बार फिर से न्याय का 'असली चेहरा' देखा है. उन्होंने पाकिस्तान की हर संस्था का सम्मान किया है. उन्होंने देश को 1998 में परमाणु शक्ति संपन्न बनाया था.

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के इस बयान को लेकर उनकी आलोचना की कि वह लंदन से नहीं लौटेंगे. नवाज ने कहा, 'जो लोग मुझे विदेश यात्रा प्रतिबंध सूची में रख रहे हैं, उन्हें जानना चाहिए कि मैं वापस आ रहा हूं. मैं और मरियम वापस आ रहे हैं. यह मेरा उनके लिए संदेश है कि मैं उनमें से नहीं जो भाग जाऊंगा.'  

Advertisement

परवेज मुशर्रफ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ फरार हैं और उन्हें वापस लाने की किसी के पास ताकत नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं देश का कर्ज चुकाने आ रहा हूं जिसने मुझे तीन बार प्रधानमंत्री चुना.'

नवाज शरीफ की उत्तराधिकारी समझी जा रही मरियम नवाज (44) ने कहा कि अपनी मां को इस स्थिति में छोड़ कर जाने जैसा कोई और दर्द नहीं हो सकता, लेकिन एक राष्ट्रीय कर्तव्य है और हमें अवश्य ही यह अहम यात्रा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक अहम मोड़ पर खड़ा है और यह निर्णायक घड़ी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »