PAK सांसद की पहली पत्नी ने जब बयां किया दर्द- दूसरी बीवी ने फोन पर दिलवाया था तलाक, लोग बोले- मिला कर्मों का फल

आमिर लियाकत के साथ ही चर्चा में उनकी दूसरी पत्नी तूबा अनवर भी बनी हुई हैं. लोग लिख रहे हैं कि तूबा ने आमिर की पहली पत्नी के साथ जो किया, उसका उन्हें सिला मिला है. आमिर की दूसरी शादी के बाद उनकी पहली पत्नी बुशरा ने एक पोस्ट में लिखा कि उनके पति ने फोन पर ही तूबा के कहने पर उन्हें तलाक दे दिया.

Advertisement
आमिर अपनी दूसरी पत्नी के साथ और दाएं खड़ी उनकी पहली पत्नी (Photo- Social Media/syedabushraiqbal/Instagram) आमिर अपनी दूसरी पत्नी के साथ और दाएं खड़ी उनकी पहली पत्नी (Photo- Social Media/syedabushraiqbal/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST
  • आमिर लियाकत ने पहली पत्नी को दूसरी पत्नी के कहने पर दिया था तलाक
  • फोन पर ही खत्म कर दिया थी रिश्ता
  • अब तीसरी शादी पर दूसरी बीवी लोगों के निशाने पर

पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत हुसैन अपनी शादी को लेकर पाकिस्तान में सुर्खियों में बने हुए हैं. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड कर रहे हैं और लोग उन्हें बधाईयां देने से ज्यादा उनकी आलोचना कर रहे हैं कि उन्होंने 49 साल की उम्र में अपने तलाक के दिन ही 18 साल की लड़की से शादी की. इसके साथ ही जिक्र उनकी दूसरी पत्नी पाकिस्तानी अभिनेत्री तूबा अनवर का भी हो रहा है और लोग लिख रहे हैं कि उन्होंने जो आमिर की पहली पत्नी के साथ हुआ, वही अब उनके साथ भी हो रहा है.

Advertisement

तूबा अनवर से सोशल मीडिया के जरिए ये बताया कि वो आमिर से तलाक ले रही हैं. उन्होंने लिखा कि दोनों पिछले 14 महीने से अलग रह रहे हैं और इस रिश्ते में सुलह की उम्मीद नहीं है जिस कारण उन्होंने आमिर से तलाक ले लिया.

उनकी इस पोस्ट के 24 घंटे के अंदर ही आमिर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि वो 18 साल की सईदा दानिया शाह से शादी कर रहे हैं. इस खबर के सामने आते ही आमिर पाकिस्तान की सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे.

लोगों ने तूबा को लेकर लिखा कि उन्होंने जो किया, उन्हें वही मिला है. तूबा और आमिर की शादी साल 2018 में हुई थी. शादी की खबर सामने आने के बाद आमिर की पहली पत्नी सैयदा बुशरा इकबाल ने कहा था कि आमिर ने उन्हें फोन पर ही तलाक दे दिया.

Advertisement

बुशरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उनके पति ने दूसरी बीवी के सामने उन्हें फोन पर ही तलाक दे दिया. अपनी पोस्ट में बुशरा ने लिखा कि आमिर ने ऐसा तूबा के कहने पर किया था. उन्होंने लिखा था कि उनके और उनके बच्चों के लिए इससे बड़े ट्रॉमा की बात कुछ और नहीं हो सकती.

बुशरा के इस पोस्ट पर अब यूजर्स लिख रहे हैं कि तूबा को उनके किए का फल मिल गया. वैरिएंट एलिट नाम की एक यूजर ने लिखा, 'तो आज, हमने देख लिया कि अगर आप किसी के साथ गलत करते हैं तो आपके साथ भी ठीक वैसा ही होगा. अल्लाह का शुक्रिया अदा करें.'

अली रिजवान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'आज चीख-चीख के इंसाफ हो रहा है.' हिरा इरफान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'देखिए कितनी जल्दी अल्लाह ने इस मसले पर इंसाफ किया. जो बोया वो काटा.'

आमिर-दानिया की शादी पर क्या बोले घरवाले?

आमिर ने बुधवार को दानिया शाह से शादी कर ली. इस शादी को लेकर दानिया के घर वाले काफी खुश हैं. आमिर की सास का एक वीडियो इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बेटी और दामाद के भविष्य के लिए प्रार्थना करती दिख रही हैं.

Advertisement

वो कह रही है, 'मैंने अल्लाह से दुआ मांगी है कि मेरी बेटी और आमिर लियाकत सदा खुशी-खुशी साथ रहें. अल्लाह उन्हें बुरी नजर से बचाए रखें और उन्हें सभी खुशियां नसीब हों.' 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement