पुलवामा हमले पर PAK का झूठ- पकड़े गए संदिग्धों का हाथ नहीं, आतंकी कैंप की लोकेशन भी गलत

पाकिस्तान का एक और झूठ खुलकर सामने आ गया है. पाकिस्तान का कहना है कि पुलवामा आतंकी हमले में उनके यहां के किसी व्यक्ति का हाथ नहीं है, जो भारत ने रिपोर्ट सौंपी है उसके मुताबिक कोई भी हमले में शामिल नहीं है.

Advertisement
पाकिस्तान ने फिर बोला झूठ पाकिस्तान ने फिर बोला झूठ

हमजा आमिर

  • इस्लामाबाद,
  • 28 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

पाकिस्तान ने बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर आंखों में धूल झोंकने का काम किया है. पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से बयान दिया गया है कि भारत ने जो सबूत मुहैया कराए थे उनमें कुछ सच्चाई सामने नहीं आई है. पाकिस्तान का यहां तक कहना है कि जिन आतंकी कैंपों को लेकर भारत ने दावा किया था उन जगहों पर कोई कैंप मौजूद ही नहीं है.

Advertisement

पाकिस्तान की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमें उनकी ओर से की जा रही जांच में जो शुरुआती बातें सामने आई हैं जिसमें उसके बारे में बताया गया है.

पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने हमें 27 फरवरी, 2019 को पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े कुछ कागज़ात सौंपे थे. इनके बाद ही पाकिस्तान ने हर मोर्चे पर जांच करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया. पड़ोसी मुल्क की ओर से कहा गया है कि भारत ने जो रिपोर्ट सौंपी थी उसमें 91 पेज थे और 6 हिस्सों में रिपोर्ट थी. इसमें सिर्फ दूसरे और तीसरे पार्ट में पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र था.

पाकिस्तान की ओर से इस बयान में कहा गया है कि हमने पुलवामा हमले की जांच के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के हमलावर आदिल डार के द्वारा जारी की गई वीडियो की जांच, वाट्सएप और टेलिग्राम नंबर की जांच की. साथ ही एक संस्था से जुड़े 90 लोग और 22 पिन लोकेशन की भी पुख्ता जांच की गई, जिन्हें ट्रेनिंग कैंप कहा गया था.

Advertisement

पाकिस्तान ने सर्विस प्रोवाइडर्स को इन नंबरों की पुख्ता जांच करने को कहा है. साथ ही कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की. लेकिन उनका पुलवामा आतंकी हमले से कुछ लेना देना नहीं था ना ही 22 लोकेशन पर कोई आतंकी कैंप था.

पाकिस्तान का कहना है कि आगे जो भी जानकारी आएगी वह नियमानुसार भारत के साथ साझा कर दी जाएगी. साफ है कि एक बार फिर पाकिस्तान झूठ का सहारा ले रहा है. भारत की वायुसेना ने पहले ही एयरस्ट्राइक के सफल होने की जानकारी देश को दी है, इसके अलावा पाकिस्तान एयरस्ट्राइक होने के एक महीने बाद तक भी उस स्थानों पर किसी को नहीं जाने दे रहा है.

पूरी दुनिया इस बात को जानती है कि मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तान में रहकर ही जैश-ए-मोहम्मद को चलाता है, भारत के खिलाफ अपने आतंकी मंसूबों को अंजाम देता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »