पाकिस्तान का यू-टर्न, कहा- पीएम मोदी ने इमरान से नहीं की बातचीत की पेशकश

पाकिस्तान ने पहले कहा था कि पीएम मोदी ने इमरान खान को लिखी चिट्ठी में बातचीत की पेशकश की है. भारत के खंडन के बाद उन्होंने इससे यू-टर्न ले लिया है.

Advertisement
पीएम मोदी (फाइल फोटो) पीएम मोदी (फाइल फोटो)

भारत सिंह

  • इस्लामाबाद,
  • 21 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

पाकिस्तान ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इमरान खान के संग बातचीत की पेशकश करने के दावे पर यू-टर्न लिया है. पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है कि पीएम मोदी ने पड़ोसी देश के पीएम इमरान को लिखे पत्र में 'वार्ता की पेशकश' नहीं की थी.

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने भारतीय मीडिया में आ रही खबरों के संबंध में एक सवाल के जवाब में यह बयान जारी किया है.

Advertisement

प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह नहीं कहा था कि 'भारतीय प्रधानमंत्री ने वार्ता की पेशकश की है'. लेकिन उन्होंने कहा था कि मोदी ने खान को लिखे पत्र में कुछ इसी तरह का जिक्र किया जैसा विदेश मंत्री ने पहले स्पष्ट किया था कि 'रचनात्मक बातचीत के जरिए ही आगे बढ़ा जा सकता है.'

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 18 अगस्त को पाकिस्तान के पूर्व कानून मंत्री अली जफर भारत गए थे. इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ जाफर की मुलाकात से बने सकारात्मक और रचनात्मक माहौल के बारे में विदेश मंत्री को भी बताया गया.

कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान सभी मुद्दों को हल करने के लिए भारत के साथ परस्पर लाभकारी, बेरोक-टोक वार्ता के लिए उत्साहित है.

Advertisement

प्रवक्ता ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'विवाद पैदा करने और माहौल बिगाड़ने की कोई भी कोशिश गलत है और जिम्मेदार पत्रकारिता की भावना के खिलाफ है.'

हालांकि, इससे पहले कुरैशी ने मीडिया से पहली बातचीत में का जिक्र किया था. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इस तरह के दावे का कर दिया था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »