पाकिस्तान को बड़ा झटका, अमेरिका से नहीं हो सकी F-16 लड़ाकू विमान को लेकर डील

पाकिस्तान सरकार को इन लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 24 मई तक स्वीकार्यता पत्र उपलब्ध कराने की जरूरत थी, लेकिन 'डॉन न्यूज' ने रिपोर्ट दी है कि दस्तावेज जारी नहीं किया गया, जिससे पेशकश की अवधि समाप्त हो गई.

Advertisement
वित्तीय विवाद के कारण अटका मामला वित्तीय विवाद के कारण अटका मामला

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • इस्लामाबाद,
  • 28 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

वित्तीय विवाद के कारण पाकिस्तान अमेरिका से आठ F-16 लड़ाकू विमानों की खरीद संबंधी समझौते को अंतिम रूप देने में विफल रहा है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

पाकिस्तान सरकार को इन की खरीद के लिए 24 मई तक स्वीकार्यता पत्र उपलब्ध कराने की जरूरत थी, लेकिन 'डॉन न्यूज' ने रिपोर्ट दी है कि दस्तावेज जारी नहीं किया गया, जिससे पेशकश की अवधि समाप्त हो गई.

Advertisement

'अभी समाप्त नहीं हुई है अंतिम सीमा'
एक राजनयिक सूत्र के हवाले से अखबार ने बताया, 'पाकिस्तान ने राष्ट्रीय कोष से इसका पूर्ण वित्त पोषण नहीं करने का फैसला किया, जिससे बिक्री की शर्ते अब समाप्त हो गई हैं.' हालांकि अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने अखबार को बताया कि अभी अंतिम सीमा समाप्त नहीं हुई है.

70 करोड़ डॉलर का सौदा
बता दें कि शुरुआत में आठ C/D ब्लॉक 52 बहुउद्देश्शीय लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 70 करोड़ डॉलर के सौदे के कुछ हिस्से को अमेरिकी विदेशी सैन्य वित्त पोषण कार्यक्रम के तहत वित्तीय समर्थन दिया जाना था, लेकिन कांग्रेस ने इस बिक्री में रियायत देने से इनकार कर दिया.

यह है इनकार की वजह
कांग्रेस ने इस आधार पर सौदे को वित्तीय रियायत से इनकार किया कि पाकिस्तान ने अपनी धरती पर कुख्यात हक्कानी आतंकी समूह की शरणस्थलियों को समाप्त करने के लिए अधिक कुछ नहीं किया है. साथ ही कांग्रेस को इस्लामाबाद के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी आशंका थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement