पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव बोले- बुरहान वानी को 'शहीद' बताने के लिए हम पर था भारी दबाव

कश्मीर में सेना से मुठभेड़ के दौरान ढेर हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को पाकिस्तान ने भारी दबाव में आकर 'शहीद' बताया था. पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव रियाज हुसैन खोखर ने चीन की राजधानी बीजिंग में ये बातें कही.

Advertisement
कश्मीर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा कश्मीर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा

केशव कुमार

  • बीजिंग,
  • 17 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

कश्मीर में सेना से मुठभेड़ के दौरान ढेर हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को पाकिस्तान ने भारी दबाव में आकर 'शहीद' बताया था. पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव रियाज हुसैन खोखर ने चीन की राजधानी बीजिंग में ये बातें कही.

काला दिवस मनाने के पीछे भी बड़ा दबाव
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक खोखर ने शनिवार को कहा कि मारे गए आतंकी की याद में 19 जुलाई को काला दिवस मनाने से जुड़े पाकिस्तान के फैसले के पीछे भी दबाव की राजनीति ही काम कर रही थी.

Advertisement

जनता और मीडिया ने बदला पाक का रुख
उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस घटना पर हमारी प्रतिक्रिया सधी हुई थी. वहीं बाद में पाकिस्तान की मीडिया और लोगों के दबाव को देखते हुए सरकार को अपना रुख बदलना पड़ा. मामले से लोगों का इमोशनल जुड़ाव होने लगा था.

हालात संभालना भारत की जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि हमें हालात को हाथ से बाहर कतई नहीं जाने देना होगा. वैसे यह सारा कुछ पर निर्भर है कि वह मामले से कैसे निपटता है. पाकिस्तान भारत के इस हालात खेलना नहीं चाहता, लेकिन हमारे पास मामले को अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नोटिस में लाने की बाध्यता है.

खोखर ने भी फेंका इमोशनल कार्ड
खोखर ने भी आखिर में मामले को भावनात्मक रवैया देने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ का हर कश्मीरी को शहीद मानता है.

Advertisement

आतंकी गतिविधियों के समर्थन जुटाता था बुरहान
गौरतलब है कि भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ के दौरान हिजबुल कमांडर बुरहान वानी ढेर हो गया. कश्मीर के पढ़े-लिखे नौजवानों को वह कश्मीर की आजादी के नाम पर आतंकी गतिविधियों से जोड़ने और समर्थन जुटाने का काम करता था.

बुरहान के मारे जाने के बाद के दौरान भड़की हिंसा में कई लोगों की जान जा चुकी है. वहीं दो सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »