पाकिस्तान की सफाई, भारत के खिलाफ नहीं किया एफ-16 का इस्तेमाल

पाकिस्तान ने विश्व बिरादरी खासकर अमेरिका को सफाई दी है कि उसने भारत के खिलाफ एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल नहीं किया जिसका दावा भारत लगातार करता आ रहा है.

Advertisement
पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारत के खिलाफ f16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल नहीं किया (फोटो-ANI) पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारत के खिलाफ f16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल नहीं किया (फोटो-ANI)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 25 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

पाकिस्तानी सेना ने भारत के इस दावे को नकार दिया है कि बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने के खिलाफ भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले के जवाब में उसने अमेरिका में बने एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान ने कहा कि उसने जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान के मुताबिक उसने जेएफ-17 चीन के साथ मिलकर बनाया है.

Advertisement

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने 14 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था भारतीय लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी को पाकिस्तानी हवाई सीमा का उल्लंघन किया और बम गिराए लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और न उस इलाके में कोई नुकसान पहुंचा. 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी.

बालाकोट में भारतीय वायु सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भी नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया था जिसमें भारत ने उसके विमान को मार गिराया था. इस घटना में भारतीय सेना ने एफ-16 से दागी गई एआईएम-120 एमराम (एडवांस्ड मीडियम रेंज एयर टू एयर मिसाइल) के हिस्से दिखाए थे जो कि भारतीय इलाके में गिरे थे. भारत ने यह भी कहा कि भारतीय राडार ने जो इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर दर्ज की उससे पाकिस्तान की ओर से एफ-16 के इस्तेमाल की पुष्टि होती है.

Advertisement

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि वह भारत के खिलाफ अमेरिका में बने एफ-16 विमानों के संभावित इस्तेमाल के बारे में पाकिस्तान से और जानकारी मांग रहा है. एफ-16 का इस तरह से इस्तेमाल अमेरिका-पाकिस्तान के बीच हुए समझौते का उल्लंघन है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता गफूर ने रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक इंटरनेशनल से कहा, ‘जो विमान भारतीय लड़ाकू विमान से भिड़ा वह जेएफ-17 था. ’ उन्होंने अमेरिका के साथ ‘मैत्री संबंधों’ का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने जेएफ-17 विमानों के इस्तेमाल के बारे में चर्चा कर रहा है, हालांकि इस बात पर जोर दिया कि यदि ‘खुद की रक्षा’ की बात आएगी तो देश जो भी जरूरी समझेगा उसका इस्तेमाल करेगा.

सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने कहा कि पाकिस्तान केवल भारत को यह बताना चाहता था कि उसके पास पलटवार करने की ताकत है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास अभियान के फुटेज हैं. गफूर ने कहा कि पाकिस्तान के एटमी हथियार इस पूरे इलाके में जंग रोकने के लिए एक डेटरेंस (युद्ध रोकने) के लिए हैं.

आसिफ गफूर ने कहा कि पाकिस्तान एटमी हथियारों पर रोक तभी लगाएगा जब भारत भी ऐसा करे. गफूर ने कहा कि पाकिस्तान ऐसे किसी भी कदम का स्वागत करेगा जो क्षेत्र में शांति ला सकता है. इसमें रूस के प्रयास शामिल हैं. गफूर ने रूस के साथ सैन्य सहयोग पर कहा कि पाकिस्तान रूस के साथ उड्डयन, वायु रक्षा प्रणाली और टैंक रोधी मिसाइलों के क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत कर रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »