पाकिस्तान के 'हमजा' मिलिट्री सेंटर पर अफगानिस्तान का ड्रोन अटैक, तालिबान का दावा- दुश्मन को बहुत नुकसान हुआ

यह कथित हमला तब हुआ है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवादित डुरंड लाइन पर कई दिनों से तनाव बना हुआ है. हाल के दिनों में दोनों ने एक-दूसरे पर हवाई और मोर्टार हमले किए थे. 

Advertisement
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किए हमले. (Photo: AP) पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किए हमले. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:18 AM IST

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिर जंग छिड़ गई है. दोनों ओर से लगातार एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. इस बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी वायुसेना ने शुक्रवार को राजधानी इस्लामाबाद में एक पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला किया है. 

X पर एक पोस्ट अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा कि अफगान वायुसेना ने शाम करीब 5 बजे इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके में 'हमजा' नाम के एक स्ट्रैटजिक मिलिट्री सेंटर पर हवाई हमला किया है.

Advertisement

रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, यह हमला ड्रोन एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करके किया गया है और इसमें मिलिट्री सेंटर के अंदर मौजूद अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया. मंत्रालय ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना को भारी जान-माल का नुकसान हुआ है.

एक अलग पोस्ट में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में उस जगह पर मौजूद सैन्य ठिकाने तबाह हो गए, जिनमें कमांड सेंटर, डिपो और सैनिकों के रहने के लिए क्वार्टर शामिल थे.

यह कथित हमला तब हुआ है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवादित डुरंड लाइन पर कई दिनों से तनाव बना हुआ है. हाल के दिनों में दोनों ने एक-दूसरे पर हवाई और मोर्टार हमले किए थे. 

वहीं, इससे पहले पाकिस्तान ने काबुल, पक्तिया और कंधार में कुछ जगहों पर हवाई हमले किए थे और दावा किया था कि उसका निशाना आतंकी ठिकाने थे. पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन को 'गजब लिल हक' नाम दिया है.

Advertisement

जबकि, अफगानिस्तान का कहना है कि ये हमले काबुल के रिहायशी इलाकों में हुए थे, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और महिलाओं-बच्चे सहित दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो. रॉयटर्स के मुताबिक, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने कहा कि काबुल के पुल-ए-चरखी इलाके में हुए हमलों में आम नागरिकों को जान-माल का नुकसान हुआ है.

अफगानिस्तान के तालिबान सरकार ने इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने पहले ही चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान का इन हरकतों का बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा. 

पाकिस्तान ने 'हमजा' सैन्य ठिकाने पर हुए इस कथित हमले की पुष्टि नहीं की है. हालांकि, इस घटना के बाद इस्लामाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस्लामाबाद के एंट्री पॉइंट्स पर कड़ी निगरानी के आदेश दिए हैं. इस्लामाबाद आने वाले कई रास्तों को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा जांच बढ़ा दी है. 

इस बीच चीन ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं. अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुल्ला अमीर खान मुत्ताकी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की है. चीन ने दोनों पक्षों को सैन्य टकराव से बचने की सलाह दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement