'चाइनीज माल' निकला जिनपिंग का कराया सीजफायर... फिर जंग के मैदान में PAK-अफगान

पाकिस्तान ने सीमा पार हमलों के जवाब में अफगानिस्तान सीमा पर जमीनी और हवाई कार्रवाई की है. ऐसे में दोनों देशों के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है.

Advertisement
पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर लामबंद हैं. (File Photo: Getty) पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर लामबंद हैं. (File Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने घातक हमलों के जवाब में अफगानिस्तान सीमा पर जमीनी कार्रवाई और हवाई हमले किए. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में करीब 34 लोग मारे गए हैं. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "यह कार्रवाई देश भर में हथियारबंद समूहों द्वारा किए गए कई हमलों के जवाब में शुरू की गई थी."

Advertisement

अताउल्लाह तरार ने 'एक्स' पर पूर्वी अफगानिस्तान के तीन प्रांतों- पक्तिया, पक्तिका और कुनार का जिक्र करते हुए कहा, "सटीक हमलों में इन तीन जगहों को नष्ट कर दिया गया."

यह मामला उस घटना के एक दिन बाद सामने आया, जब बंदूक और विस्फोटक से लैस लड़ाकों ने दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में पैरामिलिट्री रेंजर्स के क्षेत्रीय मुख्यालय को निशाना बनाया था, जिसमें तीन सैनिक मारे गए थे.

फुस्स हुआ चीन के द्वारा कराया गया सीजफायर!

फरवरी से पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पार की लड़ाई में सैकड़ों लोग मारे गए हैं. यह लड़ाई तब शुरू हुई जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा के अंदर हवाई हमले किए और उसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी हमले किए. अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता से हुई शांति वार्ता के कई दौर के बावजूद कोई स्थायी सीजफायर नहीं हो पाया है.

Advertisement

पिछले दिनों अप्रैल में चीन ने भी दोनों पक्षों की बैठक आयोजित की थी. बाद में बीजिंग ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने टकराव को न बढ़ाने और समाधान खोजने पर सहमत हो गए हैं. कुछ ही दिनों बाद, एक बार फिर से दोनों देशों के बीच घमासान जैसी स्थिति नजर आ रही है. ऐसे में चीन द्वारा करवाया गया सीजफायर पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुआ है. 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान का 'ब्लैक संडे'... पाकिस्तान के फाइटर जेट्स ने गिराए तबाही के गोले, 34 बेगुनाहों की मौत

पिछले साल से पाकिस्तान ने सीमा पर और अफगानिस्तान के अंदर कई हमले किए हैं. इन हमलों में पाकिस्तान तालिबान और दूसरे हथियारबंद समूहों के कथित ठिकानों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान का आरोप लगाता है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार उन लड़ाकों को पनाह देती है, जो पाकिस्तान के अंदर जानलेवा हमले करते हैं. काबुल इन आरोपों से इनकार करता रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »