कुलभूषण जाधव की सजा-ए-मौत पर कोई समझौता नहीं: पाकिस्तानी सेना

पाकिस्तानी सेना ने साफ किया कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दी गई मौत की सजा पर कोई 'समझौता' नहीं करेगा. पाकिस्तानी सेना की जनसंपर्क इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि रावलपिंडी में कोर कमांडरों की एक बैठक में फैसला लिया गया कि जाधव की मौत की सजा पर कोई समझौता नहीं होगा.

Advertisement
पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को 10 अप्रैल को मौत की सजा सुनाई थी पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को 10 अप्रैल को मौत की सजा सुनाई थी

साद बिन उमर

  • इस्लामाबाद,
  • 13 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

पाकिस्तानी सेना ने साफ किया कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दी गई मौत की सजा पर कोई 'समझौता' नहीं करेगा. पाकिस्तानी सेना की जनसंपर्क इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि रावलपिंडी में कोर कमांडरों की एक बैठक में फैसला लिया गया कि जाधव की मौत की सजा पर कोई समझौता नहीं होगा.

आईएसपीआर ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बैठक की अध्यक्षता की और जाधव मामले में आगे के घटनाक्रम से अवगत कराया, पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने कुलभूषण जाधव को 10 अप्रैल को मौत की सजा सुनाई थी. इस्लामाबाद का कहना है कि जाधव भारतीय खुफिया एजेंसी का एक जासूस है, जिसे बीते साल मार्च में बलूचिस्तान में गिरफ्तार किया गया था. जाधव को जासूसी करने तथा पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोपी बनाया गया है.

Advertisement

वहीं, भारत ने कहा है कि किया गया, जहां वह व्यापार करता था. इसके साथ ही यह चेतावनी दी है कि अगर जाधव को फांसी दी गई, तो वह उसे सुनियोजित हत्या मानेगा.

इस बीच ने साफ किया कि कुलभूषण जाधव को फांसी के तख्ते से बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने गुरुवार को कहा कि जाधव सिर्फ अपने परिवार का नहीं, बल्कि पूरे भारत का बेटा है और पूरे देश के लोगों की भावनाएं उनसे जुड़ी हुई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »