'मैं इन्हें स्पैम मानती हूं...', भारतीयों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी न्यूजीलैंड की मंत्री

न्यूजीलैंड की इमिग्रेशन मिनिस्टर एरिक स्टैनफोर्ड का कहना है कि उन्हें न्यूजीलैंड में इमिग्रेशन के लिए भारतीयों के बेइंतहा ईमेल आते हैं. लेकिन उन्होंने कभी इन मेल का जवाब नहीं दिया. उनके इस बयान पर अब विवाद हो गया है. 

Advertisement
न्यूजीलैंड की मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड न्यूजीलैंड की मंत्री एरिका स्टैनफोर्ड

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2025,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

न्यूजीलैंड की इमिग्रेशन मंत्री इन दिनों चर्चा में है. उन्होंने भारतीयों को लेकर एक बेहद विवादित बयान दिया है, जिस पर अब विवाद हो गया है. 

न्यूजीलैंड की इमिग्रेशन मिनिस्टर एरिका स्टैनफोर्ड ने छह मई को संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें न्यूजीलैंड में इमिग्रेशन की सलाह मांगने के लिए भारतीयों के बेइंतहा ईमेल आते हैं. लेकिन उन्होंने कभी इन मेल का जवाब नहीं दिया. वह इन्हें स्पैम की तरह समझती हैं. उनके इस बयान पर अब विवाद हो गया है. 

Advertisement

एरिका स्टैनफोर्ड ने आधिकारिक कामकाज के लिए अपने निजी जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि मुझे बहुत सारे अनचाहे ईमेल आते हैं, जैसे- भारत के लोग इमिग्रेशन को लेकर सलाह मांगते हैं लेकिन मैं इनका कभी जवाब नहीं देती. मैंने इन्हें स्पैम मेल के बराबर समझती हूं. 

उन्होंने कहा कि मैंने आधिकारिक सूचना अधिनियम का पालन किया और सभी जरूरी ईमेल को अपने संसदीय मेल एड्रेस पर फॉरवर्ड किया है. हालांकि, मुझे बहुत सारे अवांछित ईमेल मिलते हैं, जैसे कि भारतीयों लोगों के. इनका मैं जवाब नहीं देती. 

हालांकि, इस पर विवाद बढ़ने पर स्टैनफोर्ड ने कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया. मैंने केवल इतना कहा कि मैं इन्हें स्पैम के समान मानती हूं. मेरी ये टिप्पणी निजी ईमेल पर रिसीव होने वाले ईमेल को लेकर थी ना कि भारतीयों के संदर्भ में.

Advertisement

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड की एक सांसद प्रियंका राधाकृष्णन ने एरिक के इस असंवेदनशील बयान की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान एक पूरे समुदाय को गलत तरीके से पेश करते हैं. कैबिनेट मंत्री के पद पर होकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि इमिग्रेशन मंत्री किसी एक देश के लोगों को नकारात्मक तरीके से पेश करने की जरूरत महसूस की. अगर आप भारत से हैं तो उन्हें ईमेल करने की जहमत नहीं उठाना क्योंकि वह आपके मेल को स्पैम समझेंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »