ग्लेशियल लेक के जोखिम से लेकर बाढ़ तक... नेपाल को हर खतरे की पहले से जानकारी देगा चीन

चीन ने नेपाल को ग्लेशियल लेक के जोखिम और मौसम से जुड़ी जानकारी लगातार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. चीन का कहना है कि इससे नेपाल को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मदद मिलेगी.चीन के जल संसाधन मंत्रालय और मौसम विभाग की मदद से नेपाल को पूर्वानुमान, चेतावनी और आपदा प्रबंधन में सुधार के लिए जरूरी सूचनाएं दी जाएंगी.

Advertisement
चीन ने नेपाल को मौसम से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट कराने का आश्वासन दिया है. (File Photo-PTI) चीन ने नेपाल को मौसम से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट कराने का आश्वासन दिया है. (File Photo-PTI)

पंकज दास

  • काठमांडू,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

चीन ने नेपाल को ग्लेशियल लेक के जोखिम और मौसम से जुड़ी जानकारी लगातार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. इससे नेपाल को बाढ़, भूस्खलन और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मदद मिलेगी.

काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी. दूतावास ने चीन के जल संसाधन मंत्रालय का हवाला दिया. इसमें कहा गया कि नेपाल को ग्लेशियल लेक के जोखिम और आपात स्थिति से जुड़ी जल विज्ञान संबंधी जानकारी लगातार दी जाएगी.

Advertisement

चीन के मुताबिक, यह जानकारी नेपाल के बचाव और राहत कार्यों में मदद करेगी. इसमें हिमतालों (ग्लेशियसल) के संभावित खतरे और पानी के बहाव में आने वाली रुकावटों से जुड़ी सूचनाएं भी शामिल होंगी. समय पर जानकारी मिलने से नेपाल को आपदा से निपटने की तैयारी करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: फ्लैश फ्लड की ताकत... केदारनाथ के पीछे आए पत्थर की तरह नेपाल में बहा बड़ा पत्थर, गांव में आकर रुका

भोटेकोशी फ्लड के बाद चीन ने बढ़ाया सहयोग

चीनी दूतावास का कहना है कि भोटेकोशी बाढ़ के बाद से चीन नेपाल को मौसम से जुड़ी कई तरह की जानकारियां उपलब्ध करा रहा है. इसमें मौसम की निगरानी, पूर्वानुमान और अर्ली वार्निंग शामिल है. इसके अलावा बाढ़ के संभावित प्रभाव से जुड़ी जानकारी भी नेपाल के साथ शेयर की जा रही है.

Advertisement

चीन का कहना है कि इस तरह की जानकारी आपदा के समय राहत और बचाव अभियान को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. खासकर पहाड़ी इलाकों में मौसम और पानी के स्तर में अचानक बदलाव बड़ी समस्या पैदा कर सकता है.

चीन के मौसम विभाग ने बताया कि आपदा के तुरंत बाद नेपाल के जल और मौसम विज्ञान विभाग के साथ वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की गई थी. इस बैठक में मौसम की स्थिति और संभावित खतरों पर चर्चा हुई थी.

चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने भी इस बारें में जानकारी शेयर की है. चीन के मौसम विभाग के अनुसार, नेपाल और चीन के बीच मौसम संबंधी सहयोग को आगे भी जारी रखा जाएगा. नेपाल को जरूरी पूर्वानुमान और चेतावनी संबंधी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी.

चीनी अधिकारियों का कहना है कि नेपाल को दी जा रही मौसम संबंधी जानकारी का उद्देश्य आपदा के दौरान समय पर कार्रवाई में मदद करना है. इससे बाढ़, भूस्खलन और हिमतालों से जुड़े खतरों की निगरानी बेहतर हो सकती है.

यह भी पढ़ें: जहां गूंजती थी बच्चों की आवाजें वहां पसरा सन्नाटा... नेपाल बाढ़ के बाद लापता 600 बच्चों के इंतजार में तड़प रहे परिजन

नेपाल और चीन दोनों हिमालयी क्षेत्र से जुड़े हैं. इस वजह से दोनों देशों के लिए मौसम और जल संबंधी घटनाओं की निगरानी अहम है. हिमतालों में पानी बढ़ने या अचानक झील टूटने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है. ऐसे में समय पर चेतावनी मिलना लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी माना जाता है.

Advertisement

चीन ने कहा है कि वह नेपाल के बचाव और आपदा राहत प्रयासों में मौसम और जल विज्ञान से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराता रहेगा.

1,200 के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा, हजारों लोग अब भी लापता

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 1,295 लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग आठ जिलों से 1,293 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि काठमांडू के दो अस्पतालों में शुक्रवार को दो और लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद करीब 5,000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

सुरक्षा बलों ने अब तक प्रभावित इलाकों से 13,093 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है. इसी बीच राहत और बचाव अभियान के दौरान नौ दिन से सुरंग में फंसे दो कर्मचारियों को जिंदा बचाया गया है. भारत की ओर से भी नेपाल के लिए राहत सामग्री भेजी गई है. 

यह भी पढ़ें: भोटेकोशी में 55KM की रफ्तार से फ्लैश फ्लड, रास्ते में जो आया बहता चला गया... मचा मौत का तांडव

भारत के छठे और सातवें राहत विमान से 21.5 टन राहत सामग्री काठमांडू पहुंचाई गई है. इसमें मेडिकल सामान और फोरेंसिक किट शामिल हैं. राहत सामग्री का इस्तेमाल नेपाल के बचाव और राहत अभियान में किया जा रहा है. हादसे में करीब 600 बच्चे भी अब तक लापता बताए जा रहे हैं. इनमें रसुवा में करीब 280 और नुवाकोट में 300 से 350 बच्चे शामिल हैं. 

Advertisement

इसके अलावा दोनों जिलों में 22 शिक्षक और स्कूल कर्मचारी भी लापता हैं. आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ से 22 स्कूल प्रभावित हुए हैं. इनमें 12 स्कूल पूरी तरह तबाह हो गए हैं. दूसरी ओर, नेपाल सरकार ने बाढ़ प्रभावित कारोबारियों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है. सरकार ने कर्ज के पुनर्गठन, सस्ता कर्ज और टैक्स में राहत जैसे कदम उठाने की बात कही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »