सोशल मीडिया में ट्रेंड हुए नवाज शरीफ, यूजर्स बोले- ये बिक गई है गोरमिंट

यूजर्स ने नवाज शरीफ के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. एक इंडियन यूजर्स ने सोशल मीडिया में फेमस पाकिस्तानी आंटी की तर्ज पर लिखा- ये बिक गई है गोरमिंट.

Advertisement
ट्विटर पर ट्रोल हुए नवाज शरीफ ट्विटर पर ट्रोल हुए नवाज शरीफ

मोहित ग्रोवर

  • ,
  • 20 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने बहुचर्चित पनामा पेपर्स मामले पर जांच करने के आदेश दे दिए हैं. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच ने 3-2 से फैसला सुनाया है. अपने फैसले में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने संयुक्त जांच टीम बनाने को कहा है. इसके बाद ही सोशल मीडिया में पनामा पेपर्स और नवाज शरीफ ट्रेंड करने लगा.

यूजर्स ने नवाज शरीफ के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. एक इंडियन यूजर्स ने सोशल मीडिया में फेमस पाकिस्तानी आंटी की तर्ज पर लिखा- ये बिक गई है गोरमिंट. बता दें कि कोर्ट की संयुक्त जांच टीम पैसा कतर भेजे जाने की जांच करेगी. कोर्ट ने आदेश दिया है कि नवाज और उनके दोनों बेटों को जांच टीम के सामने पेश होना होगा.

Advertisement

शरीफ के भविष्य पर सवाल

आपको बता दें कि यह फैसला कहीं न कहीं पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के भविष्य पर भी असर डालेगा. क्योंकि पाकिस्तान के कई राजनैतिक दलों (तहरीक-ए-इंसाफ, जमात-ए-इस्लामी, आवामी मुस्लिम लीग व अन्य दलों) ने नवाज शरीफ के खिलाफ याचिका दायर की थी.



क्या है मामला

यह मुकदमा 1990 के दशक में शरीफ द्वारा धन शोधन कर लंदन में संपत्ति खरीदने का है. शरीफ उस दौरान दो बार प्रधानमंत्री रहे थे. सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की बेंच के मुखिया जस्टिस आसिफ सईद खोसा ने इस केस की सुनवाई की थी. इस बेंच के अन्य सदस्य जस्टिस एजाज अफजल, जस्चटस गुलजार अहमद, जस्टिस शेख अजमत और जस्टिस एजाज उल हसन हैं.


हो सकते हैं समयपूर्व चुनाव


पार्टी के एक नेता ने कहा, "प्रधानमंत्री शरीफ को प्रभावित करने वाला फैसला आने की स्थिति में समयपूर्व चुनाव के विकल्प पर भी चर्चा की जा रही है." उन्होंने कहा कि विपरीत फैसला आने की स्थिति को लेकर पार्टी में दो विचार हैं. एक विचार यह है कि समयपूर्व चुनाव कराया जाए ताकि पीएमएल-एन को उस वक्त के हालात का फायदा मिल सके. पार्टी का दूसरा धड़ा यह मानता है कि पार्टी को कार्यकाल पूरा करने के बाद ही चुनाव कराना चाहिए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »