चीन को खटकने वाली महिला नेता ने यूएस स्पीकर की रेस से हटने का किया ऐलान

नैंसी पेलोसी का कहना है कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ूंगी. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी डेमोक्रेटिक कॉकस की अगुवाई करें. मैं आभारी हूं कि इतने सालों तक यह जिम्मेदारी मेरे कंधों पर रही. पेलोसी 2019 और फिर दोबारा 2021 में कांग्रेस के निचले सदन की स्पीकर चुनी गई थीं.

Advertisement
नैंसी पेलोसी नैंसी पेलोसी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (House of Representatives) में रिपब्लिकन पार्टी की जीत के एक दिन बाद सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ऐलान किया है कि वह जनवरी में होने जा रहा स्पीकर पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी. पेलोसी 2019 और फिर दोबारा 2021 में कांग्रेस के निचले सदन की स्पीकर चुनी गई थीं. हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगी. वह सैन फ्रांसिस्को के प्रतिनिधि के तौर पर कांग्रेस में बनी रहेंगी. वह पहली बार 2007 में इस पद के लिए चुनी गई थीं और इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया था. वह इस पद पर पहुंचने वाली अमेरिका की पहली महिला बन गई थीं. 

Advertisement

पेलोसी ने कहा, मैं हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ूंगी. अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी डेमोक्रेटिक कॉकस की अगुवाई करें. मैं आभारी हूं कि इतने सालों तक यह जिम्मेदारी मेरे कंधों पर रही. बता दें कि 82 साल की पेलोसी लगभग 20 सालों तक इस पद पर रही हैं. 

पेलोसी ने कहा कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से स्पीकर पद के उम्मीदवार का उचित मार्गदर्शन करेंगी. उन्होंने अपने कार्यकाल के बारे में बताते हुए उस लम्हे को याद किया, जब उन्होंने पहली बार कांग्रेस में कदम रखा था.

पेलोसी ने कहा कि उस समय मैं बच्ची थी और मेरे पिता ने बतौर सीनेटर शपथ ली थी. तब मैंने पहली बार संसद में कदम रखा था. 

बाडेन ने नैंसी पेलोसी को सराहा

नैंसी पेलोसी के इस फैसले पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मैं जब भी नैंसी पेलोसी के बारे में सोचता हूं, तो मैं गरिमा के बारे में सोचता हूं. इतिहास उन्हें हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के सबसे सक्षम स्पीकर के तौर पर याद रखेगा. वह लोगों के लिए पहले, आखिरी वक्त तक और हमेशा खड़ी रहने वाली शख्स हैं. अमेरिका उनकी सेवा और देशभक्ति के लिए उनका आभारी है.

Advertisement

डेमोक्रेटिक पार्टी हाकीम जेफ्रीज पर लगा सकती है दांव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैंसी पेलोसी के इस ऐलान के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी हाकीम जेफ्रीज को अपना उम्मीदवार बना सकती है. अगर वह यह रेस जीत जाते हैं तो सदन की अगुवाई करने वाले वह पहले अश्वेत स्पीकर होंगे. 

वहीं, केविन मैक्कार्थी को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से स्पीकर पद का उम्मीदवार चुना गया है.

जनवरी में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव अध्यक्ष पद का चुनाव

अगले साल जनवरी में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर का चुनाव होना है, जिसमें सदन के सदस्य वोटिंग करेंगे. माइनॉरिटी लीडर केविन मैक्कार्थी को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से स्पीकर पद का उम्मीदवार चुना गया है. सदन में रिपब्लिकन के बहुमत से यह साफ है कि अगला स्पीकर रिपब्लिकन पार्टी का ही होगा.

नियमों के तहत रिपब्लिकन और डेमोकेटिक दोनों पार्टियों की ओर से स्पीकर पद के उम्मीदवारों को लेकर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में वोटिंग होती है. ऐसे में स्वाभाविक है कि रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य सदन में अपनी पार्टी के उम्मीदवार का ही चुनाव करेंगे. फिलहाल नैंसी पेलोसी हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव की स्पीकर हैं.

बता दें कि नैंसी पेलोसी 1987 में पहली बार कांग्रेस के लिए चुनी गईं. वह पहली बार 2007 में अमेरिकी संसद की अध्यक्ष बनी थीं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »