मेहुल चोकसी को डोमिनिका की कोर्ट से मिली जमानत, इलाज के लिए एंटीगुआ जाने की इजाजत

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB Scam) में आरोपी भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को डोमिनिका की हाई कोर्ट (Dominica High Court) ने जमानत (Bail) दे दी है.

Advertisement
मेहुल चोकसी मेहुल चोकसी

aajtak.in

  • डोमिनिका,
  • 12 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST
  • मेहल चोकसी को हाई कोर्ट ने दी राहत
  • मेडिकल कंडिशन के आधार पर मिली बेल
  • जूम के जरिए कोर्ट में हुई पेशी

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB Scam) में आरोपी भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को डोमिनिका की हाई कोर्ट (Dominica High Court) ने जमानत (Bail) दे दी है. उसे मेडिकल आधार पर इलाज कराने के लिए एंटीगुआ जाने की इजाजत दी गई है. यह कोर्ट द्वारा दिया गया एक संयुक्त सहमति आदेश है.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान मेहुल चोकसी जूम के जरिए से अस्पताल के बिस्तर से पेश हुआ. चोकसी की कानूनी टीम का नेतृत्व त्रिनिदाद के वरिष्ठ वकील डगलस मेंडेस कर रहे हैं. अन्य वकीलों में जेना मूर डायर, जूलियन प्रीवोस्ट, जीना डायर मुनरो, वेन नोर्डे और कारा शिलिंगफोर्ड मार्श शामिल हैं. 

Advertisement

मेहुल चोकसी को राहत देते हुए कोर्ट ने कहा है कि उसे डोमिनिका में अवैध प्रवेश के मामले के लिए वापस लौटना होगा. मेडिकल केयर के लिए चोकसी को कोर्ट ने एंटीगुआ जाने की अनुमति दी है. 

यह भी पढ़ें: भगोड़े मेहुल चोकसी की पत्नी ने 'आजतक' से कहा- भारत भेजा गया तो होगा कानूनों का उल्लंघन

बता दें कि जून के आखिरी सप्ताह में भी मेहुल चोकसी के मामले में डोमिनिका की कोर्ट में सुनवाई हुई थी. उस बार भी खराब स्वास्थ्य के चलते मेहुल कोर्ट में पेश नहीं हो सका था. वह अस्पताल से ही पिछली सुनवाई में भी पेश हुआ था. 

मेहुल का डोमिनिका के अस्पताल में ही इलाज चल रहा है. कोर्ट के आदेश के बाद उसे पुलिस कस्टडी से निकालकर जेल की कस्टडी में भेज दिया गया था. हालांकि, उसकी तबीयत में सुधार आने तक उसे अस्पताल में ही इलाज कराने की अनुमति मिल गई थी.

Advertisement

चोकसी पर पीएनबी को 13,500 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है. वह भारत से देश छोड़कर एंटीगुआ भाग गया था, जिसके बाद लंबे समय तक वहीं रहा. हालांकि, फिर मई के अंतिम हफ्ते में चोकसी भागकर डोमिनिका पहुंच गया, जहां पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. 

रिपोर्ट: कार्ल

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »