अब Marburg virus का कहर, इक्वेटोरियल गिनी में 9 लोगों की मौत, पहले नाक से खून आता है, जानिए कितनी खतरनाक है बीमारी

कोरोना के कहर से दुनिया उबर ही रही है कि अब एक नए वायरस, मारबर्ग वायरस का कहर शुरू हो गया है. इस वायरस से संक्रमितों को पहले नाक से खून आता है. इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपातकालीन बैठक बुलाई है. ये बीमारी कितनी खतरनाक है, इसका अंदाजा इसकी उच्च मृत्यु दर से लगाया जा सकता है.

Advertisement
अफ्रीकी देश में मारबर्ग वायरस का कहर (फाइल फोटोः Getty Images) अफ्रीकी देश में मारबर्ग वायरस का कहर (फाइल फोटोः Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

दुनिया अभी कोरोना महामारी से ठीक से उबर भी नहीं पाई है. कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए कई देशों में तमाम कड़े कदम अभी उठाए ही जा रहे थे कि अब एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है. ये वायरस है मारबर्ग वायरस (Marburg virus). इस वायरस ने  दुनियाभर के देशों के होश उड़ा दिए हैं. इस वायरस के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत भी हो चुकी है.

Advertisement

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस वायरस के कारण अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में नौ लोगों की मौत हो चुकी है. मारबर्ग वायरस की खतरनाक दस्तक ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के भी होश उड़ा दिए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन मारबर्ग वायरस की दस्तक के बाद अलर्ट मोड में आ गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे लेकर मंथन करने के लिए आपात बैठक बुला ली है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बुलाई गई आपात बैठक में मारबर्ग वायरस के कारण बने हालात के साथ ही इसकी रोकथाम के उपायों पर भी मंथन होगा. विशेषज्ञों के मुताबिक मारबर्ग वायरस बहुत ज्यादा संक्रामक है. ये वायरस तेजी से फैलता है और यह इबोला वायरस के परिवार से ही संबंधित वायरस है. इस वायरस से संक्रमण की स्थिति में पहले नाक से खून आता है.

Advertisement

कितनी खतरनाक है बीमारी

मारबर्ग वायरस कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा इसकी उच्च मृत्यु दर से लगाया जा सकता है. मारबर्ग वायरस से संक्रमण की स्थिति में मृत्यु दर 88 फीसदी है. विशेषज्ञों के मुताबिक इंसानों में ये वायरस फ्रुट बैट से पहुंचा है. ये बहुत ज्यादा संक्रामक है. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरस से संक्रमण की स्थिति में हेमरेजिक फीवर होता है जो काफी तेजी से फैलता है. 
 
क्या हैं संक्रमण के लक्षण

मारबर्ग वायरस से संक्रमण के लक्षण काफी देर से, धीरे-धीरे दिखने शुरू होते हैं और देखते ही देखते ये गंभीर रूप ले लेते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को सबसे पहले तेज बुखार आता है. ठंड लगना, जी मिचलाना, सिरदर्द, ठंड लगना, बेचैनी के साथ ही शरीर पर लाल रैशेज का पड़ना भी मारबर्ग वायरस से संक्रमण के लक्षण हैं.

संक्रमण की स्थिति में उल्टी के साथ ही सीने में दर्द, गले में सूजन, पेट दर्द और डायरिया के लक्षण भी नजर आ सकते हैं. इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति में पीलिया के लक्षण भी नजर आ सकते हैं. पैंक्रियाज में सूजन, अचानक वजन घटना, लिवर फेल होने के साथ ही पीड़ित मल्टी ऑर्गन फेलियर का भी शिकार हो सकता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »