मुलाकात से पहले बदलवाए गए जाधव की पत्नी-मां के कपड़े? हटा दी बिंदी और बालियां

मुलाकात से पहले और बाद के फोटो से साफ है कि इस्लामाबाद पहुंचने के बाद जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवाए गए थे. बाद भी दोनों इन्हीं कपड़ों में नजर आए लेकिन बंद कमरे में मुलाकात के दौरान दोनों की ही वेशभूषा अलग थी.

Advertisement
जाधव की मां और पत्नी जाधव की मां और पत्नी

अनुग्रह मिश्रा

  • इस्लामाबाद,
  • 26 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नेवी के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां ने सोमवार को इस्लामाबाद में जाधव से मुलाकात की. लेकिन इस मुलाकात पर पाकिस्तान का जो रवैया दिखा वह काफी हैरानी भरा और मानवता को तार-तार करने वाला था.

जाधव से उनकी पत्नी और मां की मुलाकात एक बंद कमरे में शीशे की दीवार के बीच कराई गई. जाधव और उनके परिजन एक दूसरे को छू भी न सके और न ही सीधे बात कर सके. बातचीत के लिए एक फोन का इस्तेमाल किया गया और कई कैमरों की निगरानी में पूरी मुलाकात हुई.

Advertisement

मुलाकात के दौरान की फोटो

पाकिस्तान ने मानवता के सभी मापदंडों की अवहेलना की. यहां तक कि मुलाकात से पहले जाधव की पत्नी और मां के कपड़े तक बदलवाए गए और उनके कानों की गई. जब जाधव के परिजन इस्लामाबाद पहुंचे तब पत्नी और मां बिंदी लगाए हुईं थीं और दोनों के कानों में बालियां थी. लेकिन मुलाकात के दौरान कमरे में बैठे परिजनों के कान खाली है और बिंदी भी हटा दी गई.

मुलाकात से पहले और बाद के फोटो से साफ है कि इस्लामाबाद पहुंचने के बाद जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवाए गए थे. मुलाकात से पहले की फोटो में मां ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी और वह एक शॉल लिए हुए हैं, जबकि पत्नी पीले रंग का सूट पहने हुई थी और लाल से रंग की एक शॉल ओढ़े हुईं थीं. मुलाकात के बाद भी दोनों आए लेकिन बंद कमरे में मुलाकात के दौरान दोनों की ही वेशभूषा अलग थी.

Advertisement

मुलाकात के बाद बाहर की फोटो

शीशे की दीवार में मुलाकात के सवाल पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फैजल की ओर से दलील दी गई कि उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि सुरक्षा कारणों के चलते शीशे की दीवार के बीच मुलाकात कराई जाएगी. वहीं जाधव को काउंसलर एक्सेस के सवाल पर फैजल ने कहा कि यह काउंसलर एक्सेस नहीं था. यह सिर्फ 30 मिनट की मुलाकात थी, जिसे जाधव के कहने पर 10 मिनट और बढ़ाया गया था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »