'मैं अपने हिंदू धर्म से खुश हूं', पति जेडी वेंस के बयान से नाराज हुईं उषा?

एक तरफ जेडी वेंस ने पाकिस्तान और आसिम मुनीर की तारीफ कर MAGA समर्थकों को नाराज कर दिया, तो दूसरी ओर उनकी पत्नी उषा वेंस ने साफ कहा कि उन्हें धर्म परिवर्तन की कोई जरूरत महसूस नहीं होती और वह अपनी हिंदू आस्था से संतुष्ट हैं.

Advertisement
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस (Photo: Reuters) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस (Photo: Reuters)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस एक साथ कई मोर्चों पर चर्चा में हैं. हाल ही में स्विट्जरलैंड में हुई अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के दौरान पाकिस्तान को लेकर दिए गए उनके बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया, वहीं उनकी पत्नी उषा वेंस का धर्म और पहचान को लेकर दिया गया बयान भी सुर्खियां बटोर रहा है.

जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस का एक इंटरव्यू भी चर्चा में है. सीबीएस न्यूज से बातचीत में उषा वेंस ने कहा कि वह एक स्थिर और मजबूत हिंदू परिवार में पली-बढ़ी हैं और उन्हें अपने धर्म से अलग किसी नई आस्था को अपनाने की जरूरत महसूस नहीं होती.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले ईरान जंग और अब पीस डील... बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही सहयोगियों पर निकाला गुस्सा

उषा ने कहा, "मैं एक हिंदू परिवार में बड़ी हुई हूं. मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया कि मुझे कुछ अलग तलाशने की जरूरत है." यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जेडी वेंस सार्वजनिक रूप से कई बार अपनी धार्मिक आस्था का जिक्र कर चुके हैं और इच्छा जताई है कि उनका परिवार भी उस विश्वास को साझा करे.

जेडी वेंस यह भी मानते हैं कि उनकी पत्नी धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं लेकिन वह खुद कह चुके हैं कि उनपर अपने बच्चों को चर्च ले जाने के लिए दबाव बना चुके हैं.

जेडी वेंस ने कहा- मुझे पाकिस्तान से प्यार

स्विट्जरलैंड में वार्ता के दौरान जेडी वेंस ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनकी जिंदगी में दो बेहद महत्वपूर्ण लोग हैं. एक भारतीय और दूसरा पाकिस्तानी. उन्होंने कहा, "भारतीय मेरी पत्नी उषा वेंस हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर." इसके बाद एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें "पाकिस्तान से प्यार है."

Advertisement

जेडी वेंस के विरोध में उतरे समर्थक

वेंस के इस बयान को लेकर अमेरिका के दक्षिणपंथी MAGA समर्थक नाराज हो गए. कई रिपब्लिकन नेताओं और कंजर्वेटिव कमेंटेटर ने पाकिस्तान के प्रति नरम रुख पर सवाल उठाए. रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट ने पाकिस्तान और कतर के आतंकवाद से जुड़े पुराने रिकॉर्ड का जिक्र किया, जबकि सीनेटर टिम शीही ने याद दिलाया कि ओसामा बिन लादेन वर्षों तक पाकिस्तान में छिपा रहा था.

यह भी पढ़ें: जेडी वेंस चाहते थे रूस से लड़ने को सेना भेजे भारत, हंसकर बोले ट्रंप- ऐसा नहीं होगा... अमेरिकी किताब में दावा

कंजर्वेटिव टीवी होस्ट मेघन मैक्केन ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जेडी वेंस पाकिस्तान से प्यार करते हैं, लेकिन मैं नहीं." राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख आसिम मुनीर के प्रति वेंस की सार्वजनिक प्रशंसा उनके 2028 के संभावित राष्ट्रपति चुनाव अभियान को प्रभावित कर सकती है.

MAGA आंदोलन का बड़ा वर्ग विदेश नीति में सख्त रुख का समर्थक माना जाता है और पाकिस्तान को लेकर नरमी उसे पसंद नहीं आ रही. ऐसे में जेडी वेंस के पाकिस्तान संबंधी बयान और उषा वेंस की हिंदू पहचान को लेकर आई प्रतिक्रिया ने अमेरिकी राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है, जिसका असर आने वाले चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »