मेलोनी पर ट्रंप के दिए बयान से भड़का इटली, विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिकी दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान को लेकर इटली में नाराजगी बढ़ गई है. प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप के दावे को गलत बताया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि इटली के विदेश मंत्री ने अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया.

Advertisement
विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिका दौरा. (Photo: Reuters/File) विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिका दौरा. (Photo: Reuters/File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से इटली और अमेरिका के बीच नया कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. ट्रंप ने दावा किया था कि फ्रांस में हुए हालिया G7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने की मिन्नतें कर रही थीं. वहीं, इस दावे पर पलटवार करते हुए मेलोनी ने इसे पूरी तरह मनगढ़ंत बताया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि न तो वे और न ही इटली किसी के सामने झुकते हैं. बात इतनी बढ़ गई कि इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तायानी ने विरोध जताते हुए अपना अमेरिका दौरा अचानक रद्द कर दिया.

Advertisement

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इटली सरकार ने ट्रंप की टिप्पणी को गंभीर और अपमानजनक बताया है. विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि यह टिप्पणी सिर्फ मेलोनी नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान है. इसी के विरोध में उन्होंने सप्ताहांत में होने वाला अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया. वहीं, इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटोने भी ट्रंप के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि मेलोनी कभी किसी से फोटो के लिए अनुरोध करने वाली नेता नहीं हैं.

टीवी इंटरव्यू से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला ट्रंप के एक टेलीविजन इंटरव्यू के बाद सामने आया. इंटरव्यू के दौरान यूक्रेन से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए ट्रंप ने हाल में हुए G7 सम्मेलन का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने आग्रह किया था. ट्रंप के इस बयान के बाद इटली में राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली.

Advertisement

ट्रंप के दावे के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा कि ट्रंप के आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं. मेलोनी ने कहा कि 'मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के नेताओं के बारे में ऐसी बातें क्यों करते हैं.' उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'इटली और मैं किसी से भीख नहीं मांगते.

जॉर्जिया मेलोनी को लंबे समय से अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच एक अहम कड़ी माना जाता रहा है. हालांकि हाल के महीनों में कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच मतभेद बढ़े हैं. यूक्रेन, ईरान, गाजा संघर्ष और अमेरिकी टैरिफ नीतियों को लेकर इटली और अमेरिका की सोच कई बार अलग दिखाई दी है. ताजा विवाद ने दोनों देशों के रिश्तों में चल रही खटास को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »