होर्मुज ब्लॉकेड के इंचार्ज ईरानी कमांडर तंगसीरी का इजरायल ने किया सफाया, बंदर अब्बास पर भीषण स्ट्राइक

मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक इजरायल ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर को मारने का दावा किया है. हालांकि इस हमले को लेकर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Advertisement
नेवी कमांडर तंगसीरी के मारे जाने को लेकर अभी ईरान की प्रतिक्रिया नहीं आई है. (Photo-ITG) नेवी कमांडर तंगसीरी के मारे जाने को लेकर अभी ईरान की प्रतिक्रिया नहीं आई है. (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक इजरायल ने एक बड़ा दावा किया है. एक इजरायली अधिकारी के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की इजरायली हमले में मौत हो गई है. दावा किया जा रहा है कि यह हमला ईरान के रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में हुआ.

तंगसीरी ईरान के ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना शाखा का नेतृत्व कर रहे थे. एक अधिकारी ने यह भी दावा किया कि कमोडोर तंगसीरी होर्मुज को बंद कराने की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

Advertisement

तंगसीरी को होर्मुज में ईरान की आक्रामक समुद्री रणनीति का मुख्य सूत्रधार माना जाता था. वे अक्सर अमेरिका और इजरायल को समुद्र में कड़ी चुनौती देने वाले बयानों के लिए चर्चा में रहते थे. यदि उनके मारे जाने की पुष्टि होती है, तो यह ईरान के सैन्य ढांचे और विशेषकर उसकी नौसैनिक शक्ति के लिए बड़ा झटका होगा.

इस बड़े दावे के बावजूद, तेहरान की ओर से अभी तक अपने शीर्ष कमांडर की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बंदर अब्बास ईरान का सबसे महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा है, जहां से पूरे फारस की खाड़ी की निगरानी की जाती है.  
यह भी पढ़ें: इजरायल में गिरा ईरानी मिसाइल का मलबा, काफर कासिम में ब्लास्ट के बाद मची अफरा तफरी- VIDEO

आपको बता दें कि अभी तक इस जंग में अमेरिका और इजरायल ईरान के तीन दर्जन से अधिक प्रमुख सैन्य कमांडरों को निशाना बना चुके हैं. 

Advertisement

इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर पहुंच सकता है. ईरान द्वारा अपने शीर्ष सैन्य अधिकारी की मौत का बदला लेने के लिए जवाबी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है, जिससे खाड़ी देशों और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षा संकट और गहरा सकता है

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement