'नया हमला हुआ तो पहले से घातक होगा जवाब', ईरान की अमेरिका को चेतावनी

ईरानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का कोई भी नया हमला हुआ तो उसके सैन्य ठिकानों और हितों को निशाना बनाया जा सकता है. वहीं, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान खाड़ी देशों के साथ मिलकर क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था चाहता है.

Advertisement
ईरान ने चेताया है कि अब और हमला होने पर जवाब दिया जाएगा. (Representative Photo: Reuters) ईरान ने चेताया है कि अब और हमला होने पर जवाब दिया जाएगा. (Representative Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

ईरान ने केशम आईलैंड पर हमले के बाद अमेरिका को नए हमले के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है. ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अकरमिनिया ने कहा है कि अगर अमेरिका ने फिर हमला किया तो ईरान पहले से ज्यादा ताकतवर और घातक जवाब देगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगली जंग सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्र के बाहर भी फैल सकती है.

Advertisement

अकरमिनिया के मुताबिक, ईरान की सेना अपनी टारगेट लिस्ट अपडेट कर रही है. इसमें अमेरिकी और इजरायली सैन्य ठिकानों के साथ उनके दूसरे हितों को भी शामिल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ईरान की पहुंच में आने वाले किसी भी इलाके में मौजूद अमेरिकी ठिकानों, सैन्य उपकरणों, सैनिकों और हितों को निशाना बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर दागीं मिसाइलें, पलटवार में 2 अमेरिकी ड्रोन बने न‍िशाना

अमेरिका पर अलगाववादी गुटों को हथियार देने का आरोप

ईरानी सेना के प्रवक्ता ने अमेरिका पर इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में सरकार विरोधी और अलगाववादी गुटों को हथियार देने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका इन गुटों के जरिए ईरान के खिलाफ जमीनी मोर्चा खोलना चाहता था. हालांकि, ईरानी सेना की तैनाती और पहले से किए गए सैन्य अभियानों की वजह से यह योजना नाकाम हो गई.

Advertisement

वहीं, रॉयटर्स से बात करने वाले एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच किसी समझौते की संभावना अभी दूर है. अधिकारी ने कहा कि तेहरान अमेरिका की अनुचित मांगों को स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिकी हमले की स्थिति में ईरान क्षेत्र के भीतर और बाहर दोनों जगह ताकतवर जवाब देने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: ईरान के लिए केशम द्वीप कितना अहम? US बार-बार इसपर क्यों दागता है मिसाइल

खाड़ी देशों के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाहता है ईरान

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान की खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं है. अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कतर और ओमान की भूमिका की तारीफ की और कहा कि सऊदी अरब के साथ बातचीत जारी है.

अराघची ने कहा कि ईरान ऐसी क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था चाहता है, जिसका नेतृत्व इसी क्षेत्र के देश करें. इसमें किसी बाहरी सैन्य मौजूदगी की जगह नहीं होनी चाहिए. उनका कहना है कि क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े फैसले यहां के देशों को मिलकर लेने चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »