'हम ट्रंप को मार डालेंगे...', तेहरान में लगे विशाल होर्डिंग से ईरान की खुली धमकी!

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के दौरान ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ होर्डिंग लगाए हैं. तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ होर्डिंग्स और पेंटिंग्स लगाई गई हैं, जिनमें उन्हें निशाना बनाया गया है.

Advertisement
तेहरान की सड़कों पर ट्रंप को निशाना बनाते हुए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं. (Photo: Reuters) तेहरान की सड़कों पर ट्रंप को निशाना बनाते हुए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:53 AM IST

अमेरिका में लाखों लोग मध्यावधि चुनाव के लिए वोट कर रहे हैं. इसी बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ धमकी भरा संदेश दिया है. ईरान की राजधानी तेहरान की सड़कों पर ट्रंप को निशाना बनाते हुए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं. इनमें से एक होर्डिंग पर साफ लिखा है, 'हम ट्रंप को मार डालेंगे.'

तेहरान के व्यस्त एंगहेलाब स्क्वायर पर लगे इस होर्डिंग में ट्रंप को जेल की सलाखों के पीछे सिर झुकाए हुए दिखाया गया है. इस संदेश के जरिए ईरान ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया है. ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद वहां ट्रंप के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. सरकारी समर्थन से हो रहे प्रदर्शनों में भी बदला लेने की मांग उठाई जा रही है. 

Advertisement

वहीं एक ओर बिलबोर्ड भी लगाया गया है. इसमें ट्रंप के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश दूत स्टीव विटकॉफ और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नजर आ रहे हैं. होर्डिंग में चारों के चेहरे खून से सने हैं और सूट फटे हुए हैं. वहीं बैकग्राउंड में अमेरिका और इज़रायल के क्षतिग्रस्त झंडे दिखाई दे रहे हैं. भीड़ ने खामेनेई की मौत का बदला लेने की मांग की है. 

ईरान में ट्रंप के खिलाफ लगे पोस्टर

ट्रंप के खिलाफ ईरान की यह धमकियां ऐसे समय में आई हैं, जब मंगलवार को अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर नए हमले किए जाने की खबरें आई हैं. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका और उसके सहयोगी देश नए सैन्य हमले की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान ने भी संभावित हमलों को देखते हुए अपनी परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा बढ़ा दी है. हालिया घटनाओं से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप के प्लान को ग्रीनलैंड की हरी झंडी, 16-0 से पास हुआ सुरक्षा समझौता

ईरान की बदला लेने की तैयारी

तेहरान में ट्रंप के खिलाफ यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी शहर में कई पोस्टर, दीवारों पर पेंटिंग और दूसरी कलाकृतियां लगाई गई हैं. इनमें ट्रंप का मजाक उड़ाया गया है, उन्हें बदला लेने की धमकी दी गई है और युद्ध में अमेरिका पर जीत का दावा किया गया है. 

उत्तरी तेहरान के तज्रीश स्क्वायर में एक खुली प्रदर्शनी लगाकर इस अभियान को आगे बढ़ाया गया है. इसमें कई ऐसी पेंटिंग्स दिखाई गई हैं, जिनमें ट्रंप को अपमानजनक और हिंसक अंदाज में दिखाया गया है. एक पेंटिंग में ट्रंप जमीन पर पड़े नजर आ रही हैं. उनका चेहरा खून से सना है और एक पैर उनके सिर को दबा रहा है. वहीं, दूसरी पेंटिंग में एक बम से उनके चेहरे को ढका हुआ दिखाया गया है.  

इसके पास ही जेल की एक कोठरी की प्रतिकृति भी बनाई गई है, जिसमें ट्रंप जैसा दिखने वाला एक अभिनेता पूरा दिन बिताता है. इस कलाकृति के बगल में लगी एक स्क्रीन पर ईरान में अमेरिकी हमलों से हुई तबाही की तस्वीरें दिखाई जाती हैं. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में मिड-टर्म इलेक्शन की वोटिंग, गिरती रेटिंग के बीच तीन मुद्दों पर घिरे हैं ट्रंप!

Advertisement

पहले भी ईरान में इस तरह के प्रदर्शन होते रहे हैं. 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ही वहां सार्वजनिक जगहों पर सरकार की ओर से बड़े-बड़े होर्डिंग और दीवारों पर पेंटिंग लगाई जाती रही है. इनके जरिए सहयोगी देशों और सैन्य अधिकारियों का सम्मान किया जाता है. साथ ही, इसका इस्तेमाल अमेरिका और इजरायल जैसे विरोधी देशों के खिलाफ संदेश देने के लिए किया जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »