'खून का बदला खून', ताबूत में दिखाया ट्रंप का परिवार, तेहरान में लगे खौफनाक पोस्टर

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान के एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया है, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप, मेलानिया और उनके पांचों बच्चों को अमेरिकी झंडे से ढके ताबूतों के ऊपर दिखाया गया है. आईआरजीसी से जुड़े इस पोस्टर पर 'खून का बदला खून' लिखकर खामेनेई की मौत का बदला लेने की खुली धमकी दी गई है.

Advertisement
ईरान ने मेलानिया और बच्चों की तस्वीरें ताबूत पर लगा कर दी जान से मारने की धमकी (Image Credit: X/austinite_in_tx) ईरान ने मेलानिया और बच्चों की तस्वीरें ताबूत पर लगा कर दी जान से मारने की धमकी (Image Credit: X/austinite_in_tx)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में एक ऐसा सरकारी समर्थित होर्डिंग लगाया गया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है. राजधानी तेहरान के फिलिस्तीन स्क्वायर में लगाए गए इस विशाल होर्डिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उनके बच्चों को अमेरिकी झंडे से ढके ताबूतों के ऊपर दिखाया गया है. इसके साथ बड़े अक्षरों में लिखा है- 'खून का बदला खून'

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक यह होर्डिंग अमेरिका और इजरायल के उन हमलों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है, जिनमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए थे. होर्डिंग में व्हाइट हाउस की पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करते हुए ट्रंप परिवार को सीधे निशाने पर दिखाया गया है.

अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके पूरे परिवार को सीधे जान से मारने और बदला लेने की यह ईरान की ओर से अब तक की सबसे सीधी और आक्रामक चेतावनी है.

तेहरान में बढ़ रहे आक्रामक संदेश

यह अकेला पोस्टर नहीं है. हाल के दिनों में तेहरान के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसे पोस्टर और भित्तिचित्र बनाए गए हैं, जिनमें अमेरिका के खिलाफ तीखे संदेश दिए गए हैं. एक अन्य पोस्टर में ट्रंप को खुले काले ताबूत में लेटा हुआ दिखाया गया है, जिसके ऊपर अंग्रेजी और फारसी भाषा में "हम ट्रंप को मार डालेंगे" लिखा गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मोजतबा खामेनेई बोले- ट्रंप के दस्तखत की कोई कीमत नहीं, जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत

ताबूत पर नीचे सफेद रंग से लिखा है 'मिनाब के बच्चों की याद में', जो उस ईरानी शहर का संदर्भ है जहां अमेरिकी हमले में एक प्राइमरी स्कूल की चपेट में आने से कई बच्चों की मौत हो गई थी.

वहीं, कुछ अन्य पोस्टरों में ट्रंप के चेहरे को बंदूक की क्रॉसहेयर (निशाने) में दिखाया गया है. इसके साथ ही, हाल ही में 71 वर्ष की आयु में दम तोड़ने वाले वरिष्ठ अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम के नीचे लिखा गया है- "अगला कौन?" 

फिलिस्तीन स्क्वायर स्थित जिस इमारत पर यह पोस्टर लगाया गया है, उसका इस्तेमाल लंबे समय से अमेरिका और इजरायल के खिलाफ सरकारी संदेशों के प्रदर्शन के लिए किया जाता रहा है. यहां अक्सर ईरान समर्थक समूह फिलिस्तीनी और हिज़्बुल्लाह के झंडों के साथ प्रदर्शन भी करते हैं.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि यदि ईरान उनकी हत्या की किसी भी कोशिश में शामिल पाया गया, तो अमेरिका की प्रतिक्रिया "बेहद विनाशकारी" होगी. दूसरी ओर, खामेनेई की मौत के बाद ईरानी नेताओं और सरकारी समर्थक मीडिया की ओर से लगातार "बदले" की बात कही जा रही है. उनके उत्तराधिकारी आयतुल्ला मोजतबा खामेनेई ने भी कहा है कि जिम्मेदार लोग "अपने बिस्तर पर भी शांतिपूर्वक नहीं मरेंगे."

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हालात और न बिगाड़ें, MoU का पालन करें', पाकिस्तान-कुवैत की अमेरिका और ईरान से अपील

हालांकि, इस पोस्टर को लेकर ईरानी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं, अमेरिका की तरफ से भी इस पर तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »