'हम नहीं बेचेंगे तो कोई अपना तेल नहीं बेच पाएगा...', होर्मुज पर गलिबॉफ ने कही बड़ी बात

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलिबाफ ने होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि युद्ध से पहले की स्थिति दोबारा नहीं लौटेगी और अगर ईरान की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो क्षेत्र का कोई भी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा.

Advertisement
र्ईरानी स्पीकर ने होर्मुज को लेकर बड़ी बात कही है (Photo: Reuters) र्ईरानी स्पीकर ने होर्मुज को लेकर बड़ी बात कही है (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलिबाफ ने होर्मुज को लेकर बड़ी बात कही है. गलिबाफ़ ने कहा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में युद्ध से पहले की स्थिति दोबारा नहीं लौटेगी. गलिबाफ़ ने कहा कि अगर ईरान की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तो क्षेत्र का कोई भी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा तभी संभव है, जब इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बल मौजूद न हों.

Advertisement

उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि "जिस क्षेत्र में हम अपना तेल नहीं बेच पाएंगे, वहां कोई और भी तेल नहीं बेच पाएगा." ईरान के इस बयान को ऊर्जा आपूर्ति और होर्मुज जलडमरूमध्य में वैश्विक समुद्री व्यापार को लेकर एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को सीधी धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले किसी भी जहाज पर हमला किया, तो अमेरिका ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज में किसी भी वाणिज्यिक या सैन्य जहाज पर ईरान की ओर से हमला किए जाने पर अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि हमले में किसी भी तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया हो, अमेरिका उसका जवाब देगा. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, 'अब से जब भी ईरान इस्लामिक रिपब्लिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य उपकरण या हथियार से हमला करेगा, अमेरिका एक पुल या पावर प्लांट को बम से उड़ाकर तबाह कर देगा.'

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि इन ठिकानों में राजधानी तेहरान के अंदर या उसके आसपास स्थित पुल और पावर प्लांट भी शामिल होंगे. ट्रंप की इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है. ट्रंप की यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ लगातार 11वीं रात सैन्य अभियान चलाया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, मंगलवार देर रात हुए ताजा हमले करीब 75 मिनट तक चले.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »