768 शहर, 2400 अलर्ट, ईरान के मिसाइल हमलों से दहशत में इजरायल

ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं. पिछले एक घंटे में 2400 से ज्यादा अलर्ट जारी हुए और 768 शहरों में सायरन बजे. वहीं 12 घंटों में 600 से अधिक अलर्ट दर्ज किए गए. हालात गंभीर बने हुए हैं और पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है.

Advertisement
ईरान का इजरायल पर मिलाइल अटैक. (File photo: ITG) ईरान का इजरायल पर मिलाइल अटैक. (File photo: ITG)

प्रणय उपाध्याय

  • ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

ईरान ने इजरायल पर बीते कुछ घंटों में मिसाइल हमलों को तेज कर दिया है. हालात तेजी से गंभीर होते नजर आ रहे हैं और लगातार सायरन बजने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, सिर्फ पिछले एक घंटे में इजरायल के 768 शहरों और कस्बों में मिसाइल हमले के अलर्ट जारी किए गए. यह आंकड़ा हालात की गंभीरता को दिखाता है, जहां एक साथ बड़ी संख्या में इलाकों को सतर्क किया गया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि पिछले एक घंटे में ही 2400 से ज्यादा मिसाइल अलर्ट दर्ज किए गए हैं. इतनी बड़ी संख्या में अलर्ट का जारी होना इस बात की ओर इशारा करता है कि हमलों की तीव्रता अचानक काफी बढ़ गई है.

एक घंटे में 768 शहरों में बजा अलर्ट सायरन

वहीं अगर पिछले 12 घंटों की बात करें तो 600 से ज्यादा मिसाइल अलर्ट दर्ज किए गए हैं. लगातार हो रहे इन हमलों से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं. इन हमलों के कारण इजरायल के कई हिस्सों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है. सायरन की आवाजें और लगातार मिल रहे अलर्ट से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

लगातार हमलों से क्षेत्र में बढ़ा तनाव और डर

बीते कुछ घंटों में हमलों की रफ्तार जिस तरह से बढ़ी है, उसने क्षेत्र में तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है. हालात पर सभी की नजर बनी हुई है और आने वाले समय में स्थिति किस दिशा में जाएगी, यह देखना अहम होगा.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement