खाड़ी में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का पलटवार, मिसाइल हमले का दावा

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं. ईरानी सेना का दावा है कि दक्षिणी ईरान में हुई अमेरिकी आक्रामकता के जवाब में मिसाइलें दागी गई हैं. इससे पूरे पश्चिम एशिया में नए संघर्ष की आशंका बढ़ गई है.

Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट में हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद हमला किया गया है. (Photo- Screengrab) होर्मुज स्ट्रेट में हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद हमला किया गया है. (Photo- Screengrab)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर खुली सैन्य भिड़ंत में बदलता नजर आ रहा है. खाड़ी क्षेत्र में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी हमलों का सिलसिला जारी है. ताजा घटना में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं.

Advertisement

ईरान की टॉप मिलिट्री कमान खातम अल-अंबिया ने दावा किया है कि दक्षिणी ईरान में अमेरिकी "आक्रामक कार्रवाई" के जवाब में क्षेत्र में स्थित कुछ अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया गया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक यह कार्रवाई अमेरिकी हमलों के तुरंत बाद की गई.

यह भी पढ़ें: US Attacks Iran LIVE: होर्मुज को ट्रंप ने बनाया 'बदलापुर', बंदर अब्बास समेत 3 ईरानी ठिकानों पर एक साथ हमला, हर तरफ धमाकों की गूंज

दरअसल, तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने घोषणा की कि उसने ईरान के खिलाफ "आत्मरक्षा" के तहत सैन्य अभियान शुरू किया है. अमेरिका का कहना है कि उसके एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. हालांकि, ईरान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी हमले पहले हुए और उसके बाद जवाब दिया गया.

Advertisement

अमेरिका ने ईरान में कहां-कहां किए हमले?

ईरानी समाचार एजेंसियों मेहर और फारस के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के आसपास कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. दक्षिणी ईरान के रणनीतिक रूप से अहम केश्म द्वीप और बंदर अब्बास बंदरगाह के आसपास भी विस्फोट की जानकारी सामने आई है. होर्मोजगान प्रांत के कई हिस्सों में आपात स्थिति जैसी स्थिति देखी गई.

ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि होर्मोजगान प्रांत के सीरिक शहर में एक प्रोजेक्टाइल गिरने की पुष्टि हुई है. वहीं केश्म द्वीप पर भी कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. यह वही इलाका है जो होर्मुज स्ट्रेट के बेहद करीब है और जहां से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल व्यापार गुजरता है.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने नकारा, कहा- होर्मुज में US का अपाचे हेलिकॉप्टर हमने नहीं गिराया

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास मौजूद ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम और रडार ठिकानों को भी निशाना बनाया है.

ईरान का फोकस साफ तौर पर अमेरिकी सैन्य मौजूदगी पर दिखाई दे रहा है. तेहरान का कहना है कि वह अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ किसी भी कार्रवाई का जवाब देगा. ईरानी सैन्य नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी हमले जारी रहे तो जवाबी कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »