हिजाब पर बैन लगाया तो भारतीय मूल की प्रिंसिपल को कहा 'हिटलर'

नीना लाल पूर्वी लंदन के न्यूहम स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल में टीचर हैं. उन्हें जबर्दस्त आलोचना के बाद इस महीने की शुरुआत में ही अपना फैसला बदलना पड़ा था. उन्होंने आठ साल से कम उम्र की लड़कियों के हिजाब पहनने पर रोक लगाई थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

केशवानंद धर दुबे

  • लंदन ,
  • 29 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST

ब्रिटेन के सरकारी वित्तपोषित एक प्रमुख स्कूल की भारतीय मूल की प्रधानाचार्य ने कम उम्र की छात्राओं के हिजाब पहनने पर रोक लगाने का प्रयास किया. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर हिटलर करार दिया गया है.

बता दें कि नीना लाल पूर्वी लंदन के न्यूहम स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल में मुख्य टीचर हैं. उन्हें जबर्दस्त आलोचना के बाद इस महीने की शुरुआत में ही अपना फैसला बदलना पड़ा था. उन्होंने आठ साल से कम उम्र की लड़कियों के हिजाब पहनने पर रोक लगाई थी.

Advertisement

हिटलर के तौर पर किया गया पेश

इस सप्ताहांत सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए एक वीडियो में नीना को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर के तौर पर पेश किया गया. साथ ही स्कूल के संचालन मंडल के पूर्व अध्यक्ष को रूसी तानाशाह हिटलर और प्रबंधन के अन्य सदस्यों को हिटलर का सहायक बताया गया.

स्कूल के संचालन मंडल के एक सदस्य ने संडे टाइम्स से कहा, ‘‘ यह बहुत अच्छा स्कूल है. नीना बहुत अच्छी मुख्य शिक्षिका हैं.’’

माफी मांगने के लिए किया बाध्य

सोमवार को माता-पिता और स्कूल प्रबंधन के बीच हुई बैठक में लेबर पार्टी के स्थानीय सांसद स्टीफन टिम्स ने भी शिरकत की. इसमें नीना को के लिए बाध्य किया गया. उन्होंने कम उम्र की छात्राओं के हिजाब पहनने पर रोक लगाने के संचालन मंडल द्वारा पहले मंजूर किए गए फैसले को बदलने की पुष्टि की है.

Advertisement

स्कूल में अधिकतर छात्र, भारत, पाकिस्तान या बांग्लादेश की पृष्ठभूमि के हैं. स्कूल ने कम उम्र के विद्यार्थियों के लिए हिजाब पहनने और धार्मिक उपवास के मुद्दे पर ब्रिटेन स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »