होर्मुज में फिर उबाल, ईरान ने लौटाया इंडियन टैंकर, कल भी हुआ था जहाज पर अटैक

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति में तेजी से बदलाव हो रहा है. कुछ दिनों तक शांत रहा समंदर का ये पानी जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से फिर से उबलने लगा है. अब ईरान ने होर्मुज से एक भारतीय टैंकर को वापस लौटा दिया है.

Advertisement
ईरान ने इंडियन टैंकर को होर्मुज पार नहीं करने दिया है. (File Photo: Reuters) ईरान ने इंडियन टैंकर को होर्मुज पार नहीं करने दिया है. (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां से एक भारतीय टैंकर को ईरान ने वापस भेज दिया है. ईरानी सेना ने इस इंडियन टैंकर को होर्मुज पार नहीं करने दिया. ईरान की न्यूज एजेंसी फार्स ने इसकी जानकारी दी है. इससे पहले मंगलवार को होर्मुज में भारत आ रहे एक टैंकर पर हमला हुआ था. अमेरिका की ओर से ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर ताजा हमले और इसके जवाब में बहरीन और कुवैत पर किए गए ईरानी हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव फिर बढ़ गया है. 

Advertisement

ईरान की न्यूज एजेंसी ने कहा है कि कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के कॉरिडोर से गुजर रहे एक भारतीय तेल टैंकर को वापस भेज दिया गया है. ये इंडियन टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ओमानी कॉरिडोर का इस्तेमाल करके होर्मुज क्रॉस कर रहा था. लेकिन इस पर ईरानी सेना ने विरोध जताया, इसके बाद इस टैंकर को वहां से लौटने कहा गया.

24 जून को ओमान और UN की इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइज़ेशन ने ओमान के तट के पास जलडमरूमध्य में एक अस्थायी कॉरिडोर की घोषणा की थी. खाड़ी में फंसे जहाजों को निकालने के लिए बनाए गए इस कॉरिडोर की देखरेख अमेरिका करेगा. 

फ़ार्स ने कहा कि ईरान का इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स रेडियो कम्युनिकेशन के ज़रिए उन जहाजों को चेतावनी देता रहता है जो ओमान कॉरिडोर का इस्तेमाल कर रहे हैं. IRGC ऐसे जहाजों को आदेश देते हैं कि वे ओमान कॉरिडोर के बजाय ईरान द्वारा तय किए गए कॉरिडोर का इस्तेमाल करें. 

Advertisement

फ़ार्स ने कहा कि जहाज ट्रैकिंग से पता चला है कि बुधवर सुबह होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रे सभी जहाजों ने ईरान द्वारा मंज़ूर किए गए कॉरिडोर का ही इस्तेमाल किया. 

इससे पहले मंगलवार को कतर से LNG लेकर भारत आ रहे एक जवाब पर हमला हुआ था. जानकारी के मुताबिक कतर का यह जहाज एलएनजी लेकर भारत के गुजरात आ रहा था, तभी होर्मुज से गुजरते समय ड्रोन हमले की चपेट में आ गया. इस जहाज पर कुल 29 क्रू सवार थे, जिनमें चार भारतीय सवार थे. चालक दल के सदस्यों समेत सभी क्रू सुरक्षित बताए जाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई थी.

इस बीच मंगलवार को सऊदी अरब के जिस टैंकर पर होर्मुज में हमला हुआ था, उसके क्रू सुरक्षित हैं. सऊदी अरब की नेशनल शिपिंग कंपनी बहरी का कहना है कि कार्गो सुरक्षित है और जहाज समुद्र में चलने लायक स्थिति में है.

यह बयान बुधवार को तब आया जब अमेरिकी सेंट्रल कमांडने 'वाडियान' और दो अन्य कमर्शियल जहाजों - M/T अल रेकायत और M/T साइप्रस प्रॉस्पेरिटी पर हुए हमलों के जवाब में ईरानी ठिकानों पर हवाई हमले करने की घोषणा की. 

CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना ने सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों का इस्तेमाल करके 80 से ज़्यादा ठिकानों को निशाना बनाया. इनमें ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड-एंड-कंट्रोल नेटवर्क, तटीय रडार साइटें और एंटी-शिप मिसाइल क्षमताएं शामिल थीं. इन हमलों में जलडमरूमध्य और उसके आसपास काम कर रही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी की 60 से ज़्यादा तेज़ हमला करने वाली नावें भी नष्ट हो गईं.

Advertisement

CENTCOM ने कहा कि इस ऑपरेशन का मकसद ईरान की उस क्षमता को कम करना था, जिसके ज़रिए वह अहम व्यापारिक रास्ते पर अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमले जारी रखता है. 

इसके बाद ईरान ने बुधवार को कुवैत और बहरीन पर हमला किया था. 

ट्रंप के बयान से और बढ़ा टेंशन

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से तनाव और बढ़ गया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम "खत्म" हो गया है. उन्होंने ईरानी नेताओं को "बीमार मानसिकता वाले लोग" बताया. 

बुधवार को तुर्की की राजधानी अंकारा में NATO समिट के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान के साथ युद्धविराम खत्म हो गया है, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह खत्म हो गया है. मैं अब उनसे कोई लेना-देना नहीं रखना चाहता, वे घटिया लोग हैं."

"वे घटिया और बीमार मानसिकता वाले लोग हैं, उनका नेतृत्व भी बीमार मानसिकता वाले लोग ही करते हैं, और वे क्रूर व हिंसक लोग हैं. और अगर उनके पास परमाणु हथियार होता, तो वे उसका इस्तेमाल ज़रूर करते."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »