अमेरिकी उपविदेश मंत्री ने कहा- चीन को ताकतवर बनाने में जो गलती की वो भारत के साथ नहीं करेंगे

अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ ने रायसीना डायलॉग 2026 में कहा कि अमेरिका चीन के साथ हुई गलतियों को दोहराना नहीं चाहता. उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को असीम संभावनाओं वाला बताया और टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग की संभावना जताई.

Advertisement
अमेरिकी मंत्री ने कहा है कि उनका देश चीन वाली गलती भारत के साथ नहीं करेगा (Photo: Christopher Landau/X) अमेरिकी मंत्री ने कहा है कि उनका देश चीन वाली गलती भारत के साथ नहीं करेगा (Photo: Christopher Landau/X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

अमेरिका के उपविदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाऊ ने गुरुवार को कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत अमेरिका का एक अहम साझेदार है लेकिन इस साझेदारी की कुछ सीमाएं भी हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ वही 'गलती' नहीं दोहराएगा जो उसने दो दशक पहले चीन के साथ की थी.

नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में बोलते हुए लैंडाउ ने कहा, 'हम भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो अब लगभग अंतिम चरण में है. हमें लगता है कि यह लगभग असीम संभावनाओं को खोलने का आधार बन सकता है. लेकिन भारत को समझना चाहिए कि हम भारत के साथ वही गलतियां नहीं करेंगे जो 20 साल पहले चीन के साथ की थीं.'

Advertisement

उस समय अमेरिका ने चीन को बहुत फायदा दिया, जिससे चीन तेजी से बड़ा हो गया और अब अमेरिका को चुनौती दे रहा है. 

लैंडाउ ने आगे कहा, 'हम भारत को इतना बड़ा बाजार नहीं देंगे कि आप आगे चलकर कई बिजनेस में हमें ही पीछे छोड़ दें. हम ऐसा नहीं होने देंगे.'

अमेरिकी मंत्री ने इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

भारत के विदेश मंत्रालय और Observer Research Foundation की तरफ से आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 में लैंडाउ ने हालांकि, ये जरूर कहा कि टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच 'विन-विन' साझेदारी बन सकती है. साथ ही उन्होंने भारत से अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने का भी आग्रह किया.

लैंडाउ ने कहा, 'हम मानते हैं कि भारत के साथ साझेदारी हमारे हित में है. भारत के पास विशाल आर्थिक क्षमता और मानव संसाधन हैं, जो इस सदी के भविष्य को तय कर सकते हैं. आने वाले सालों में हम भारत-अमेरिका सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं और शीत युद्ध के उस मॉडल से आगे बढ़ सकते हैं, जब भारत अमेरिका से दूरी बनाकर रखता था.'

Advertisement

लैंडाउ ने यह भी कहा कि भारत में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में सर्जियो गोर की नियुक्ति इसलिए की गई है क्योंकि उनके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीबी संबंध हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement