'बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया...', भारत ने अफगानिस्तान पर PAK हमले की निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है. पाकिस्तान ने 28 जून को अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की.

Advertisement
भारत ने पाकिस्तान की निंदा की. (Photo: PTI) भारत ने पाकिस्तान की निंदा की. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है. पाकिस्तान ने 28 जून को अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों में एयरस्ट्राइक की. भारत सरकार ने कहा कि अफगानिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं. इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की मौतें हुईं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

Advertisement

बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की यह खुली आक्रामक कार्रवाई न केवल अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए भी सीधा खतरा है.

बयान में कहा गया कि यह घटना पाकिस्तान के लगातार लापरवाह और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाती है. साथ ही, यह अपने आंतरिक संकटों और विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए सीमाओं के पार हिंसा का सहारा लेने की उसकी एक निरर्थक और हताश कोशिश भी है. भारत उन अफगान परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है, जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है. भारत घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और अफगानिस्तान की संप्रभुता तथा उसकी क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराता है.

बता दें कि अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने यह हमला हवाई और जमीनी दोनों तरह से किया. अफगानिस्तान पर हुए इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिक हताहत हुए हैं.

Advertisement

मालूम हो कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच दुश्मनी नई नहीं है. दोनों देशों की सीमा (डूरंड लाइन) पर विवाद है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान में TTP जैसे समूह छिपकर पाकिस्तान में हमले करते हैं. TTP पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है. जब तालिबान 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता में आया तो पाकिस्तान को उम्मीद थी कि संबंध सुधरेंगे, लेकिन उल्टा हुआ. TTP की गतिविधियां बढ़ गईं हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »