'भारत से तनाव है, इमरान खान को जेल से निकालो....', पाकिस्तानी कोर्ट में डाली गई याचिका

भारत से तनाव के बीच इमरान खान को जेल से बाहर निकालने के लिए शुक्रवार को पाकिस्तानी कोर्ट में याचिका दायर की गई. याचिका में कहा गया है कि जिस जेल में इमरान खान बंद हैं, वहां पर ड्रोन हमला हो सकता है. ऐसे में उन्हें बाहर निकालना बहुत जरूरी है. 

Advertisement
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान. (फाइल फोटो) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2025,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

इधर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. पाकिस्तान लगातार भारत को निशाना बनाकर हमले कर रहा है और भारत उसका माकूल जवाब दे रहा है. तो उधर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को जेल से बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी गई है.

भारत से तनाव के बीच इमरान खान को जेल से बाहर निकालने के लिए शुक्रवार को पाकिस्तानी कोर्ट में याचिका दायर की गई. याचिका में कहा गया है कि जिस जेल में इमरान खान बंद हैं, वहां पर ड्रोन हमला हो सकता है. ऐसे में उन्हें बाहर निकालना बहुत जरूरी है. 

Advertisement

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने वॉट्सऐप संदेश में कहा कि पार्टी के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गांडापुर ने इमरान की रिहाई को लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है. इमरान खान की रिहाई को लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रुख किया गया है. भारत के साथ मौजूदा स्थिति को देखते हुए और राष्ट्रीय सौहार्द के लिए उन्हें तत्काल पैरोल पर रिहा किया जाए.

बता दें कि 72 साल के इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए 8 और 9 मई की रात भारत की पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों की कोशिश की थी. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया था. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था.

Advertisement

सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सभी ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया और सीजफायर उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और किसी भी नापाक मंसूबे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बता दें कि आतंक के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान गुरुवार को जम्मू कश्मीर से लेकर जैसलमेर तक हिन्दुस्तान के करीब 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »