चीन की चालः डोकलाम में जमाया 'ड्रैगन' ने डेरा तो भारत से 'दूर' हो जाएगा पूर्वोत्तर!

इस बार पड़ोसी देश ने जो दांव चला है वो भारत के लिए इसलिए गंभीर खतरा है क्योंकि अगर ड्रैगन अपने मकसद में कामयाब रहा तो भारत के लिए अपने पूर्वोत्तर हिस्से को बचाना मुश्किल हो जाएगा.

Advertisement
भारत पर भारी ना पड़ जाए ड्रैगन..! भारत पर भारी ना पड़ जाए ड्रैगन..!

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

डोकलाम को लेकर चीन के सख्त रुख ने भारत के लिए पाकिस्तान से लगती पश्चिमी सीमा के साथ-साथ पूर्वी सीमा पर भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. सीमा पर एक सामान्य झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते इस हद तक पहुंच गए हैं कि खुलेआम युद्ध की बातें की जा रही हैं. अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन और भारत समय-समय पर एक-दूसरे पर तल्ख हुए हैं लेकिन इस बार पड़ोसी देश ने जो दांव चला है वो भारत के लिए इसलिए गंभीर खतरा है क्योंकि अगर ड्रैगन अपने मकसद में कामयाब रहा तो भारत के लिए अपने पूर्वोत्तर हिस्से को बचाना मुश्किल हो जाएगा.

Advertisement

चीनी संकट फैलेगा तो 3488 किलोमीटर के सीमावर्ती इलाके को गिरफ्त में ठीक उसी तरह लेगा जैसा कश्मीर समेत पाकिस्तान से लगी 3323 किलोमीटर लंबी सीमा पर संकट हमेशा मंडराता है. चीन ने 62 के युद्ध में आक्साई चिन के 32 हजार वर्ग किलोमीटर की जमीन पर कब्जा किया और पाकिस्तान के साथ 63 के पैक्ट में चीन के कब्जे वाले ऑक्साई चिन से सटी करीब 5 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन चीन को दे दी.

चीनी मीडिया ने भी सिक्किम पर लिखा था

यानी कश्मीर के करीब 20 फीसदी जमीन पर चीन का कब्जा है और अब कुछ इसी अंदाज में चीन भूटान में दखल देकर विवादास्पद डोकलाम की जमीन पर कब्जा करना चाहता है जिसके बाद उसकी नजर सिक्किम पर पड़ेगी ही क्योंकि सिक्किम नीति पर उसका विदेश मंत्रालय बदलाव के संकेत दे रहा है. चीन के सरकारी मीडिया ने छापा है कि "हमें सिक्किम की आजादी का समर्थन करना चाहिए. हमें इस मसले पर अपना स्टैंड बदलना चाहिए. हालांकि, 2003 में चीन ने सिक्किम पर भारत के कब्जे को मान लिया था, लेकिन वो अपने स्टैंड को फिर से बदल सकता है."

Advertisement

डोकलाम में चीन की मौजूदगी भारत के लिए ऑक्साई चिन से ज्यादा खतरनाक हो सकती है क्योंकि ऑक्साई चिन का इलाका भारत के किसी दूसरे हिस्से के बीच में नहीं आता है लेकिन भूटान का डोकलाम का इलाका समूचे नॉर्थ ईस्ट के बीच आता है यानी भूटान डोकलाम भारत के लिए सामरिक तौर पर इतना महत्वपूर्ण है कि अगर चीन वहां तक सड़क बनाकर अपने टैंकों को खड़ा कर देता है तो फिर चीन ना सिर्फ समूचे नॉर्थ ईस्ट पर वही से नजर रखेगा बल्कि चीन पाकिस्तान की तरह कभी भी नेपाल या भूटान की सामरिक नीति और इकॉनमी को खुद पर निर्भर कर सिक्किम को ही अपनी निगरानी में ले सकता है.

और बारिकी से अगर एक तरफ नेपाल और दूसरी तरफ भूटान के बीच सिक्किम के इलाके को देखें तो ये इलाका नार्थ इस्ट के लिये लाइफ लाइन है क्योंकि पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क के रास्ते ही नार्थ ईस्ट के सेवन सिस्टर से संपर्क होता है और अगर डोकालाम के बाद जरा भी तिरछी नजर सिक्किम पर चीन डालेगा तो झटके में भारत असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा से कट जाएगा यानी बांग्लादेश के जरिये ही फिर इन राज्यों तक पहुंचा जा सकता है या फिर पश्चिम बंगाल से समुद्री रास्ते से त्रिपुरा पहुंचा जा सकता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »