पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, CM बोले- आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो

इस पूरे मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने मंदिर पर हमले को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया. उन्होंने मामले पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है और घटना में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं.

Advertisement
खैबर पख्तूनख्वा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ खैबर पख्तूनख्वा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST
  • खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंदिर में तोड़फोड़
  • सीएम बोले- आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो
  • पिछले महीने सिंध में मंदिर में हुई थी तोड़फोड़

पाकिस्तान में भीड़ द्वारा एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है. यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट के करक जिले में बुधवार को हुई. जिला पुलिस अधिकारी इरफान मरवत ने कहा कि मंदिर के विस्तार कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने पुराने ढांचे के साथ-साथ नए निर्माण को ध्वस्त कर दिया. 

इस पूरे मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने मंदिर पर हमले को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया. उन्होंने मामले पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है और घटना में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

हिंदू समुदाय के नेता पेशावर हारून सरबयाल ने कहा कि एक हिंदू धार्मिक नेता की समाधि मंदिर स्थल पर मौजूद है और देशभर के हिंदू परिवार हर गुरुवार को समाधि के दर्शन करते हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना से हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है.आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं. हालांकि, समुदाय के अनुसार, देश में 90 लाख से अधिक हिंदू रह रहे हैं.

पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं. पिछले महीने सिंध प्रांत में एक मंदिर में कट्टरपंथियों ने तोड़फोड़ की थी. यह घटना पुराने कराची के शीतलदास कंपाउंड हुई थी. उस प्राचीन मंदिर में आसपास के रहने वाले 300 हिंदू परिवार जाते हैं.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »