एक किताब में दावा, अभी भी तल्ख हैं हिलेरी क्लिंटन और मिशेल ओबामा के रिश्ते

महिलाओं और उनके पतियों के पूर्व सहयोगियों के साथ किए कई साक्षात्कारों के हवाले से लिखा है, '2008 के राष्ट्रपति चुनाव के अभियान ने हिलेरी और ओबामा, दोनों खेमों पर गहरे और स्थाई जख्म छोड़ दिए और आश्चर्यजनक रूप से ये आज भी ताजा हैं.'

Advertisement
2008 से ही तल्ख हैं मिशेल और हिलेरी के रिश्ते 2008 से ही तल्ख हैं मिशेल और हिलेरी के रिश्ते

सूरज पांडेय

  • वॉशिंगटन,
  • 14 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

अमेरिका की वर्तमान प्रथम महिला मिशेल ओबामा, राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन से आज भी नाराज हैं.


अमेरिका के 2008 के राष्ट्रपति पद के चुनाव अभियान के दौरान लगी मिशेल को लगी 'दिल की चोट' के बाद से उनके बीच रिश्ता आज भी तनावपूर्ण है. यह खुलासा एक नई किताब में किया गया है. अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क डेली न्यूज' की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मशहूर लेखक केट एंडरसन ब्रोवर ने 'फर्स्ट वूमेन: द ग्रेस एंड पावर ऑफ अमेरिकाज मॉडर्न फर्स्ट लेडीज' में देश की प्रथम महिलाओं के नाजुक रिश्तों की गहराई से पड़ताल की है.'

Advertisement

ब्रोवर ने दोनों महिलाओं और उनके पतियों के पूर्व सहयोगियों के साथ किए कई साक्षात्कारों के हवाले से लिखा है, '2008 के राष्ट्रपति चुनाव के अभियान ने हिलेरी और ओबामा, दोनों खेमों पर गहरे और स्थाई जख्म छोड़ दिए और आश्चर्यजनक रूप से ये आज भी ताजा हैं.'

ओबामा के एक पूर्व सलाहकार ने ब्रोवर के साथ एक बार ऐसी ही एक बातचीत में कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि मिशेल, क्लिंटन दंपति (पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन) को ज्यादा महत्व देती हैं.'

हिलेरी क्लिंटन ने बराक ओबामा के 2008 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में उनके 'उम्मीद और बदलाव' के नारे का मजाक उड़ाया था. इसने भी हिलेरी के प्रति मिशेल की नाराजगी बढ़ा दी थी. ब्रोवर ने लिखा है कि राष्ट्रपति ओबामा द्वारा हिलेरी क्लिंटन को विदेश मंत्री बनाए जाने के बाद भी मिशेल ओबामा की 'आहत भावनाएं और आक्रोश' कभी कम नहीं हुए.

Advertisement

क्लिंटन के सहयोगियों ने ब्रोवर से यह भी कहा कि था कि उन्हें लगता है कि मिशेल ओबामा ने 'प्रथम महिला के तौर पर जो किया वह पर्याप्त नहीं है.'गौरतलब है कि हिलेरी का अपनी पूर्ववर्ती प्रथम महिला बारबरा बुश या अपने बाद आईं प्रथम महिला लॉरा बुश से भी अच्छा रिश्ता नहीं था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement