जाधव की फांसी पर बोले बिलावल भुट्टो- हम सजा-ए-मौत के खिलाफ

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने जासूसी के मामले में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिये जाने का विरोध किया

Advertisement
बिलावल भुट्टो बिलावल भुट्टो

BHASHA

  • इस्लामाबाद,
  • 11 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने जासूसी के मामले में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिये जाने का विरोध किया. बिलावल भुट्टो ने मंगलवार को यह कहते हुए विरोध किया कि यह मुद्दा विवादास्पद है और उनकी पार्टी सैद्धांतिक तौर पर मृत्युदंड के विरूद्ध है.

बिलावल ने संवाददाताओं से कहा, भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव का यह मुद्दा विवादास्पद है. उसे यहां होना नहीं चाहिए था. यह याद करते हुए कि उनके नाना जुल्फीकार अली भुट्टो को भी मृत्युदंड दिया गया था, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सैद्धांतिक रूप से मृत्युदंड के विरूद्ध है.

Advertisement

पीपीपी पंजाब के अध्यक्ष और पूर्व संघीय सूचना मंत्री कमर जमा कैरा ने कहा कि जाधव के मृत्युदंड पर भारत की प्रतिक्रिया स्वभाविक है. उन्होंने कहा, वाकई, नवाज शरीफ सरकार जाधव पर आरोपपत्र के बारे में दुनिया को बताने में विफल रही है. यदि भारत ने ऐसे किसी पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा होता तो उसने दुनिया में ढेर सारा प्रचार किया होता.

पाकिस्तान के पूर्व अटार्नी जनरल अनवर मंसूर खान ने कहा कि जाधव अपनी सजा के खिलाफ सेना प्रमुख एवं उच्चतम न्यायालय के सामने समीक्षा अपील दायर कर सकता है. उन्होंने कहा, अपनी याचिका खारिज होने की स्थिति में, वह राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर कर सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »