जर्मनी में भीषण गर्मी का कहर... 40 डिग्री पार हुआ तापमान, करीब 10,000 लोगों की मौत

जर्मनी में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण इस साल अब तक लगभग दस हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जर्मनी की स्वास्थ्य संस्था आरकेआई (RKI) ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में चेतावनी जारी करते हुए कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका जताई है.

Advertisement
जर्मनी में गर्मी से दस हजार लोगों की मौत. (photo: Reuters) जर्मनी में गर्मी से दस हजार लोगों की मौत. (photo: Reuters)

aajtak.in

  • बर्लिन,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

इस साल यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला था. इसी बीच जानकारी आ रही है कि जर्मनी में इस साल अब तक अनुमानित 9,800 लोगों की मौत गर्मी से संबंधित कारणों से हो चुकी है. जर्मनी के स्वास्थ्य संस्थान आरकेआई (रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट) ने गुरुवार को अपनी वीकली रिपोर्ट में ये जानकारी दी है. साथ ही बताया कि कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका है.

Advertisement

जर्मनी की स्वास्थ्य संस्थान RKI की रिपोर्ट के मुताबिक, गर्मी से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा शिकार 75 साल और उससे ज्यादा उम्र कैटेगरी के बुजुर्ग हो रहे हैं. संस्थान का कहना है कि जब औसत वीकली तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है, तब मृत्यु दर में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है.

आरकेआई ने अंदेशा जताया है कि इस गर्मी के मौसम में आने वाली हीटवेव से मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. इससे पहले जून के महीने में भी जर्मनी ने रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सामना किया था, जब कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया था.

आपको बता दें कि जून के आखिरी हफ्ते में फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और यूरोप के कई दूसरे देशों में तापमान नए रिकॉर्ड तक पहुंच गया. कई जगह बिजली सप्लाई पर असर पड़ा, स्कूल बंद करने पड़े और लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई. इसी दौरान मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »