सीरिया में रासायनिक हथियारों की हुई पुष्टि तो फ्रांस करेगा हमला: मैक्रों

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता आतंकियों और जिहादियों से लड़ने की है. सीरिया की सरकार संघर्ष के दौरान या बाद में अंतरराष्ट्रीय न्याय के प्रति जवाबदेह होगी.

Advertisement
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों

केशवानंद धर दुबे / मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि अगर यह साबित होता है कि सीरिया की सरकार ने अपने नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंधित रासायनिक हथियार इस्तेमाल किया था, तो फ्रांस उस पर हमला करेगा.

रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल

मैक्रों ने कहा, 'हम उन स्थानों पर हमले करेंगे, जहां से ये हमले किए गए थे.' उन्होंने कहा, 'हमारी एजेंसियां अभी यह साबित नहीं कर पाई हैं कि इन रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल नागरिकों के खिलाफ किया गया था. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जैसे ही यह साबित होता है, मैं वही करूंगा जो मैंने कहा है.'

Advertisement

बुलाई जाए अंतरराष्ट्रीय बैठक

प्राथमिकता आतंकियों और जिहादियों से लड़ने की है. सीरिया की सरकार संघर्ष के दौरान या बाद में अंतरराष्ट्रीय न्याय के प्रति जवाबदेह होगी. मैक्रों ने कहा कि अगर मुमकिन है तो क्षेत्र में सीरिया पर एक अंतरराष्ट्रीय बैठक बुलाई जानी चाहिए.

लोगों पर क्लोरीन का इस्तेमाल होने के संकेत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शुक्रवार को के दौरान मैक्रों ने कहा कि वह इस बात से चिंतित है कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान सीरिया के आम लोगों पर क्लोरीन का कई बार इस्तेमाल होने के संकेत मिलते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »