फ्रांस में वेश्यावृत्ति पर जुर्माना, लगेगी क्लास

फ्रांस में यौन संबंध के लिए भुगतान करने पर रोक लगा दी गई है. फ्रांस की संसद में उस बिल को मंजूरी दी गई हैं, जिसमें यौन संबंध के लिए भुगतान करने पर सजा का प्रावधान है.

Advertisement
फ्रांस में वेश्यावृत्ति पर रोक फ्रांस में वेश्यावृत्ति पर रोक

लव रघुवंशी

  • पैरिस,
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

फ्रांस में यौन संबंध के लिए भुगतान करने पर रोक लगा दी गई है. फ्रांस की संसद में उस बिल को मंजूरी दी गई हैं, जिसमें यौन संबंध के लिए भुगतान करने पर सजा का प्रावधान है.

भरना होगा जुर्माना
ग्राहकों को अब ऐसा करने पर जुर्माना भरना पड़ेगा. पहली बार पकड़े जाने पर 1500 यूरो या भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग एक लाख चौदह हजार रूपये का जुर्माना होगा, जबकि दूसरी बार में ये बढ़कर 3750 यूरो या भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग दो लाख चौरासी हजार रूपये तक का हो जाएगा.

Advertisement

दोषियों को लेनी होंगी क्लास
दोषियों को पर जागरूकता क्लासेज भी करनी पड़ेंगी. फ्रांस की निचली संसद में पैसे देकर सेक्स करने वालों के लिए पहली बार कड़ा कानून बनाया है. फ्रांस में वेश्यावृति वैध हैं, लेकिन वेश्यालय खोलना, बीमारी में वेश्यावृति करना और नाबालिगों द्वारा वेश्यावृत्ति पर रोक है.

बिल का हुआ विरोध
इस कानून का मकसद विदेशी दलालों के नेटवर्क को तोड़ना और उन यौनकर्मियों की मदद करना है जो इस पेशे से बाहर आना चाहते हैं. फ्रांस के दक्षिणपंथी, सीनेट में इसका विरोध कर रहे थे. नए कानून के मुताबिक ऐसी विदेशी यौनकर्मी जो छोड़ कोई अन्य काम करना चाहते हों उन्हें फ्रांस में रहने का अस्थाई परमिट भी दिया जाएगा.

विधेयक पर अंतिम बहस के दौरान यौनकर्मियों के ग्रुप ने पेरिस में संसद के सामने प्रदर्शन भी किया. स्ट्रॉस सेक्स वकर्स यूनियन के सदस्यों के अनुसार इस कानून से लगभग तीस से चालीस हजार पर सीधा असर पड़ेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement