PM मोदी ने भारत को नई ऊंचाई दी, फिर भी उन्हें गिराने की कोशिश: पूर्व सर्बियाई राष्ट्रपति

सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने वैश्विक मंच पर भारत का कद बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया. साथ ही उन्होंने मोदी को 'कमजोर करने' और 'गिराने' की कोशिशों की ओर भी इशारा किया.

Advertisement
सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि PM मोदी को नीचे गिराने का पैर्टन बन गया है. (Photo: ITG) सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि PM मोदी को नीचे गिराने का पैर्टन बन गया है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 'ऊंचाइयों तक पहुंचाया' है और उसे वैश्विक मंच पर एक बड़ी ताकत बनाया है, फिर भी उन्हें कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं. बुधवार को वुसिक के एक पॉडकास्ट का क्लिप वायरल हुआ. ऐसा तब हुआ जब पीएम मोदी सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे कर रहे थे. 

Advertisement

अलेक्जेंडर वुसिक ने पिछले महीने संसदीय चुनाव लड़ने के लिए सर्बिया के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था. उन्होंने ने नेताओं को कमजोर करने की वैश्विक प्रवृत्ति की ओर इशारा किया. पीएम मोदी का खास तौर पर जिक्र करते हुए वुसिक ने कहा कि उन्होंने भारत को एक बड़ी वैश्विक ताकत बनाया और "बहुत बड़े काम किए".

'पीएम मोदी को कमज़ोर करने की कोशिश'

वुसिक ने कहा, "आपके पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता है, और अब उन्हें कमज़ोर करने की कोशिश की जा रही है. पीएम मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. वे महात्मा गांधी की सीख का पालन करने की कोशिश करते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "उन्हीं की वजह से भारत दुनिया के मंच पर इतना अहम बन गया है. एक बड़ी ताकत बन गया है. उन्होंने बहुत शानदार काम किए हैं, फिर भी लोग यह कहकर उन्हें गिराने की कोशिश करते हैं कि वे नाकाम रहे या न जाने क्या-क्या. यह एक पैटर्न बन गया है."

Advertisement

हालांकि वुसिक ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि PM मोदी को "गिराने" की कोशिशों के पीछे कौन था या पीएम मोदी को कथित तौर पर कैसे कमजोर किया जा रहा था. 

बीजेपी ने सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति के बयानों को तुरंत लपक लिया और उन्हें पीएम मोदी के नेतृत्व के समर्थन के तौर पर पेश किया.

बीजेपी ने ट्वीट किया, "जब दुनिया के नेता हमारे प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बातें कहते हैं, तो सब कुछ साफ हो जाता है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और दुनिया इस पर ध्यान दे रही है."

बीजेपी नेताओं और प्रवक्ताओं ने भी इस बात को आगे बढ़ाया. पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता संजू वर्मा ने ट्वीट किया, "सर्बिया के राष्ट्रपति ने अस्थिरता पैदा करने और भारत के मतदाताओं द्वारा पीएम मोदी को दिए गए जनादेश को कमजोर करने की कोशिशों के बारे में बात की."

इससे पहले दिन में वुसिक ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. वुसिक पहले भी भारत और सर्बिया के रिश्तों और मोदी के नेतृत्व की तारीफ की है.

उन्होंने कहा, "बहुत कम लोग कह सकते हैं कि उन्होंने अपने देश की सेवा में पच्चीस साल समर्पित किए हैं, पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर."

Advertisement

वुसिक ने आगे कहा, "मैं जानता हूं कि आप भारत और उसके भविष्य की कितनी गहराई से परवाह करते हैं और दुनिया देख सकती है कि आपने भारत को कितनी ऊंचाई पर पहुंचाया है."

जून में सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति उन शुरुआती नेताओं में शामिल थे जिन्होंने मोदी को सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए पीएम बनने पर बधाई दी थी.

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम ने क्या कहा?

इस बीच दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने भारतीयों से "हम यह करेंगे" वाला नजरिया अपनाने का आग्रह किया और 'विकसित भारत' का अपना आह्वान दोहराया.

प्रधानमंत्री ने यह बात तब कही जब वे सार्वजनिक पद पर अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे. यह सफर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के साथ शुरू हुआ था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »